Move to Jagran APP

Top Jamshedpur News of the day, 30th May 2020, कोरोना पॉजिटिव, महिला संक्रमण मुक्‍त, प्रवासी रोजगार, भाजपा जिला अध्‍यक्ष

पूर्वी सिंहभूम में शनिवार को फ‍िर एक कोरोना पॉजिटिव मिला जो मुंबई से आया था। पश्चिमी सिंहभूम में पहली संक्रमित महिला कोरोना को मात देकर घर लौट गई।

By Vikas SrivastavaEdited By: Published: Sat, 30 May 2020 06:16 PM (IST)Updated: Sat, 30 May 2020 06:16 PM (IST)
Top Jamshedpur News of the day, 30th May 2020,  कोरोना पॉजिटिव, महिला संक्रमण मुक्‍त, प्रवासी रोजगार, भाजपा जिला अध्‍यक्ष
Top Jamshedpur News of the day, 30th May 2020, कोरोना पॉजिटिव, महिला संक्रमण मुक्‍त, प्रवासी रोजगार, भाजपा जिला अध्‍यक्ष

जमशेदपुर (जेएनएन)। पूर्वी सिंहभूम में शनिवार को फ‍िर एक कोरोना पॉजिटिव मिला जो मुंबई से यहां आया था। पश्चिमी सिंहभूम की पहली संक्रमित महिला कोरोना को मात देकर घर लौट गई है। प्रवासी मजदूरों को रोजगार प्रदान करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है और उनके हुनर के हिसाब से काम देने की योजना पर काम हो रहा है। अब राज्यसभा चुनाव के बाद भाजपा जिलाध्यक्ष की घोषणा की जाएगी।

loksabha election banner

पूर्वी सिंहभूम में फ‍िर मिला एक कोरोना पॉजिटिव, मुंबई का है ट्रेवल हिस्ट्री

पूर्वी सिंहभूम जिले में शनिवार को एक और कोरोना संक्रमित व्यक्ति मिलने के साथ ही जिले में कोरोना पॉजिटिव की संख्‍या 53 हो गई है। पॉजिटिव मिले व्‍यक्ति का मुंबई का ट्रेवल हिस्ट्री है। पूर्वी सिंहभूम जिले में आगमन पर संस्थागत क्वारंटाइन में रखते हुए स्वाब का सेंपल जांच के लिए लिया गया था। कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद उसे टीएमएच के कोविड वार्ड में भर्ती करा दिया गया। पूर्वी सिंहभूम में शुक्रवार को रिकार्ड 15 कोरोना पॉजिटिव मामले मिले थे। ये सभी बारीडीह, बिरसानगर, बारीनगर, टेल्को के घोड़ाबांधा, बागबेड़ा, जवाहर नगर, मुसाबनी, जुगसलाई, सीतारामडेरा के रहनेवाले हैं। सभी की ट्रैवल हिस्‍ट्री भी थी। ये सभी 20 से 26 मई के बीच महाराष्ट्र, गुड़गांव, दिल्ली, चेन्नई, मुंबई, रांची, बेंगलुरु, बिहार के बक्सर सहित अन्य प्रदेशों से लौटे हैं। वहीं मुसाबनी में तीन मरीजों की पुष्टि हुई थी। इसके अलावा बारीडीह के मरीज के संपर्क में कई लोग आए थे जिसकी तलाश की जा रही है। कोल्हान में अब तक कुल मिलाकर 72 कोरोना पोजिटिव मरीज मिले हैं। इसमें पश्चिमी सिंहभूम के 15 व सरायकेला-खरसावा पांच मरीज शामिल हैं।

कोरोना को मात देकर घर लौटी पश्चिम सिंहभूम की पहली संक्रमित महिला

कोल्‍हान में कोरोना के संक्रमण के बढ़ते मामले के बीच संक्रमितों के स्‍वस्‍थ होने का क्रम भी शुरू हो चुका है। पूर्वी सिंहभूम दो कोरोना संक्रमित स्‍वस्‍थ होकर घर लौट के हैं जबकि शनिवार को पश्चिमी सिंहभूम में भी पहली कोरोना संक्रमित स्‍वस्‍थ होकर घर लौटी। महिला का इलाज चाईबासा सदर अस्‍पताल के कोविड वार्ड में चल रहा था। उपायुक्‍त, उप विकास आयुक्‍त एवं अस्‍पताल के चिकित्‍सक व स्‍वास्‍थ्‍यकर्मियों ने ताली बजाकर महिला को अस्‍पताल से विदा किया। उसे जिला प्रशासन की ओर से उपहार भी दिया गया। महिला के स्‍वस्‍थ होकर घर लौटने की खबर से पश्चिमी सिंहभूम जिला वासियों ने खुशी के साथ ही राहत भी महसूस की। महिला ने एक बच्ची को जन्म दिया है। वहीं पूर्वी सिंहभूम जिले का दूसरा संक्रमित युवक कोरोना से मुक्त होकर शुक्रवार को घर लौट चुका है। चाकुलिया निवासी इस युवक को राज्य के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने गुलदस्ता देकर टीएमएच (टाटा मुख्य अस्पताल) से उसके घर के लिए विदा किया। अब तक टीएमएच से चार कोरोना संक्रमित ठीक हो चुके हैं।

जैसा होगा हुनर, प्रवासी मजदूरों को वैसा मिलेगा काम

लॉकडाउन की अवधि में देश के विभिन्‍न प्रदेशों से भर से प्रवासी मजदूर लौट रहे हैं। पूर्वी सिंहभूम जिले में भी ऐसे प्रवासी मजदूर बड़ी संख्‍या में लौट रहे हैं। जिला प्रशासन ने ऐसे मजदूरों को नियोजित करने की रणनीति बनानी भी शुरू कर दी है। इन मजदूरों को मनरेगा के तहत तो नियोजित किया ही जाएगा, अलग-अलग कंपनियों में भी उन्हें हुनर के आधार पर काम दिलाने की कोशिश शुरू की गई है। जिला प्रशासन ने अब इसके लिए प्रवासी मजदूरों के हुनर के आधार पर उनका वर्गीकरण किया जा रहा है। प्रखंड व पंचायत के हिसाब से इनका डाटा बैंक तैयार किया जा रहा है, ताकि हुनर के हिसाब से काम पर लगाया जा सके। उपायुक्त रविशंकर शुक्ला ने एसिया (आदित्यपुर स्मॉल इंडस्ट्रीज एसोसिएशन) के साथ-साथ टाटा स्टील, टाटा मोटर्स, जुस्को समेत विभिन्न कारपोरेट कंपनियों के साथ बैठक की थी। प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं स्वयंसेवी संगठन के सहयोग से कराए जा रहे सर्वेक्षण के अनुसार अब तक कुल 743 प्रवासी मजदूरों का सर्वेक्षण विवरण तैयार किया जा चुका है। लगभग 400 प्रवासी मजदूरों का सर्वेक्षण प्रतिवेदन अभी प्राप्त होना बाकी है।

अब राज्यसभा चुनाव के बाद होगी भाजपा जिलाध्यक्ष की घोषणा

भाजपा जिलाध्यक्ष की घोषणा होते-होते रह गई। पहले एक-दो दिन में घोषणा की जानी थी करने की तैयारी थी, अब वह टल गई है। कोल्हान प्रमंडल के तीनों जिलों के सभी जिलाध्यक्षों को बदलने की आहट के बाद कार्यकर्ताओं का आक्रोश बढ़ गया था। दो दिन पहले जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ता पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास से मिलकर अपना विरोध जता चुके हैं। उधर, कोल्हान भर के कार्यकर्ताओं ने विरोध के स्वर बुलंद कर दिए। इसकी आहट प्रदेश अध्यक्ष तक पहुंच गई। बताया जा रहा है कि विरोध का दायरा पूरे प्रदेश तक बढ़ने की आशंका को देखते हुए अब राज्यसभा चुनाव तक जिलाध्यक्षों की घोषणा टाल दी गई है। कोल्हान के कई प्रमुख कार्यकर्ताओं ने कहा कि विधानसभा चुनाव में हार के लिए सिर्फ जिलाध्यक्ष को कैसे जिम्मेदार ठहराया जा सकता है। अब तक प्रदेश कमेटी ने विधानसभावार हार की समीक्षा बैठक तक नहीं बुलाई है। ऐसे में कैसे तय कर लिया गया कि जिलाध्यक्ष जिम्मेदार है। कार्यकर्ताओं का यह भी कहना है कि चुनाव की ठीक से समीक्षा हो जाए तो बड़े-बड़े चेहरों का नकाब उतर जाएगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.