Move to Jagran APP

Top Jamshedpur News of the day, 15th september 2019, बाबूलाल मरांडी, रामेश्वर उरांव, दुकान में चाेरी, जमशेदपुर एफसी, जमशेदपुर की बेटी

झामिवो सुप्रीमो बाबूलाल मरांडी ने कहा कि भाजपा को खून का चस्का लग गया है वही कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि विधानसभा चुनाव गठबंधन में ही लड़ेंगे।

By Rakesh RanjanEdited By: Published: Sun, 15 Sep 2019 04:58 PM (IST)Updated: Sun, 15 Sep 2019 04:58 PM (IST)
Top Jamshedpur News of the day, 15th september 2019, बाबूलाल मरांडी, रामेश्वर उरांव, दुकान में चाेरी, जमशेदपुर एफसी, जमशेदपुर की बेटी
Top Jamshedpur News of the day, 15th september 2019, बाबूलाल मरांडी, रामेश्वर उरांव, दुकान में चाेरी, जमशेदपुर एफसी, जमशेदपुर की बेटी

 जमशेदपुर, जेएनएन। झाविमो के अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने भाजपा पर करारा हमला बोला है। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि गठबंधन का नेता गठबंधन के वक्त चुना जाएगा। साकची में एक ही दुकान में पांचवीं बार चोरी हुई। जमशेदपुर की बेटी ने फैशन की दुनिया में उड़ान भरी है। जमशेदपुर एफसी के खिलाड़ी ने कहा कि फुटबॉल में क्षेत्र विशेष का महत्व नहीं होता। 

prime article banner

भाजपा को लगा खून का चस्का

झारखंड विकास मोर्चा के सुप्रीमो बाबूलाल मरांडी ने कहा कि जिस तरह शेर को खून का चस्का लग जाता है तो वह अपने मालिक को मार देता है उसी तरह भाजपा की सरकार को प्रसाद लेने का चस्का लग गया है। पूर्व मुख्यमंत्री मरांडी ने कहा कि सरकार ने पहले नोटबंदी करके माताओं-बहनों के गुल्लक से पैसे निकाले और फिर जीएसटी लगाकर छोटे व्यापारियों व कारोबारियों को मार दिया। इससे भी मन नहीं भरा तो रिजर्व बैंक से 1.76 लाख करोड़ लिए। अब कहीं से इनको पैसा नहीं दिख रहा है तो नया ट्रैफिक कानून लाकर गरीब जनता की जेब से पैसा निकाल रहे हैं।

गठबंधन का नेता गठबंधन के वक्त 

कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष डॉ रामेश्वर उरांव ने कहा कि विधानसभा चुनाव हर हाल में गठबंधन में ही लड़ा जाएगा। गठबंधन का नेता गठबंधन के वक्त ही तय होगा। उरांव जमशेदपुर में मीडिया से बात कर रहे थे। उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव में अबकी बार रघुवर सरकार तड़ीपार का नारा बुलंद किया जाएगा क्योंकि यह नारा झारखंड की आम जनता का है। एक सवाल के जवाब में उन्‍होंने कहा कि संगठन में जहां जरूरत होगी वहां बदलाव किया जाएगा। कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेस का मकसद किसी भी सूरत में भाजपा की सरकार को उखाड़ फेंकना है और इसके लिए विधानसभा चुनाव हर हाल में गठबंधन में ही लड़ा जाएगा। उन्होंने कहा कि जिस दिन गठबंधन होगा उसी दिन गठबंधन का नेता भी तय कर लिया जाएगा। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि डॉ अजय कुमार कांग्रेस में हैं और वे पार्टी के समर्थन में स्टार प्रचारक के रूप में चुनाव में काम करेंगे । 

साकची की दुकान में चोरी

साकची थाना क्षेत्र के जुबली गोलचक्कर के करीब अभिषेक जुबली की दुकान में चोरी हुई है। चोर छत की तरफ से दुकान में घुसकर 50 हजार रुपये का सामान उठा ले गए हैं। घटना की सूचना पर साकची थाना ने एफआईआर दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दी है। घटना शनिवार की रात की है। भालूभासा के रहने वाले अभिषेक शनिवार की रात तकरीबन 10:30 बजे दुकान बंद कर घर गए थे। रविवार की सुबह 10 बजे दुकान का शटर खोला तो अंदर सामान अस्त-व्यस्त देख उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। सामान चेक किया तो पता चला लगभग 50 हजार रुपये तक का माल गायब है। बाहर से दोनों शटर बंद थे और उनमें लगा ताला भी बंद था। चोर पीछे की तरफ से छत पर चढ़े और टीन काटकर दुकान के अंदर दाखिल हुए।

मिस इंडिया इंटरनेशनल 

जमशेदपुर वीमेंस कालेज की छात्रा पूजा शर्मा का मिस इंडिया इंटरनेशनल के लिए चयन हुआ है। वह इसमें झारखंड का प्रतिनिधित्व करेगी। पूजा परसुडीह के नामोटोला निवासी प्रेम कुमार शर्मा व नीलम शर्मा की पुत्री है। पूजा का चयन इंडियन फैशन फियेस्टा द्वारा किया गया है। इस प्रतियोगिता के अंतिम चरण में कुल नौ हजार लड़कियों में से 30 का चयन हुआ है। प्रतियोगिता का ग्रैंड फिनाले इंडोनेशिया में होगा। पूजा वीमेंस कालेज से प्लस टू करने के बाद इग्नू से बीएससी कर रही है।  

फुटबॉल में क्षेत्र विशेष का महत्व नहीं

भारतीय फुटबाल टीम का हिस्सा रहे सीके विनीत ने कहा कि आज फुटबाल खेलने वाले खिलाड़ी को सभी क्षेत्र में खेलने में पारंगत होना चाहिए। मिडफील्डर, फारवर्ड, बैकवर्ड जहां जिसे लगा दिया जाये वहीं खेलना होगा। अब फुटबाल में विशेष क्षेत्र का कोई महत्व नहीं। जेएफसी के खिलाडिय़ों के लिए बनाए गए कदमा स्थित फ्लैटलेट में  जेएफसी के साथ खेलने पर उन्होंने कहा कि फैंस उन्हीं के साथ होता है, जो प्रदर्शन करते हैं। केरला के खिलाफ भी वे अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करेंगे। कौन किस जगह खेलेगा यह मैच से पहले कोच तय करेगा। जेएफसी की जीत के बारे में सीके विनीत ने कहा कि पिछले साल क्या हुआ, यह भूल जाना है। हम आगे की सोच रहे हैं। पहला लक्ष्य टीम को प्ले ऑफ तक पहुंचाना है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.