पायल टॉकीज के सामने टिस्को ठेका कर्मी पर डंडे से हमला Jamshedpur News
मानगो थाना क्षेत्र के पायल टॉकीज के पास जवाहर नगर रोड नंबर रोड नंबर 15 निवासी विक्रम सिंह पर चार पांच लोगों ने हमला कर दिया।
जमशेदपुर (जागरण संवाददाता)। मानगो थाना क्षेत्र के पायल टॉकीज के पास जवाहर नगर रोड नंबर रोड नंबर 15 निवासी विक्रम सिंह पर चार पांच लोगों ने हमला कर दिया।
हमलावरों ने डंडे से मारकर विक्रम सिंह का सर फोड़ दिया। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने लहूलुहान विक्रम सिंह को इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल में भर्ती किया है। विक्रम सिंह ने पुलिस को बताया कि वो टाटा स्टील ठेका मजदूर है।
वो कंपनी से अपनी ड्यूटी खत्म कर साइकिल से अपने घर जा रहा था कि रास्ते में इन लोगों ने रोक लिया। विक्रम सिंह भी नशे में था। दोनों पक्षों में विवाद हुआ और तीन-चार युवकों ने मिलकर विक्रम सिंह को जमकर पीटा। इस दौरान पुलिस पहुंच गई।
विक्रम सिंह को पीट रहे युवक पुलिस से भी उलझ गए। लेकिन एक सिपाही ने फोन करके पीसीआर वैन बुला ली।पीसीआर वैन देखते ही दो हमलावर भाग खड़े हुए। जबकि दो हमलावरों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।