Tinplate union की हुंकार: टाटा स्टील की तर्ज पर हो ग्रेड रिवीजन, कर्मचारी पुत्रों की सीधी बहाली करे प्रबंधन
जमशेदपुर में टाटा टिनप्लेट वर्कर्स यूनियन ने बैठक कर प्रबंधन से कई मांगें कीं। मुख्य मांगों में टाटा स्टील के ...और पढ़ें

फाइल फोटो।
HighLights
कर्मचारी पुत्रों की सीधी बहाली की तत्काल आवश्यकता।
मैनपावर कमी से कर्मचारियों पर अत्यधिक दबाव।
जागरण संवाददाता, जमशेदपुर। टाटा टिनप्लेट वर्कर्स यूनियन ने बुधवार को यूनियन कार्यालय में राकेश्वर पांडेय की अध्यक्षता में कार्यकारिणी की बैठक आयोजित की। इसमें ग्रेड रिवीजन, मैनपावर की कमी और कर्मचारी पुत्रों की बहाली जैसे मुद्दों पर चर्चा हुई।
ग्रेड रिवीजन और वित्तीय लाभ
ग्रेड रिवीजन का मुद्दा बैठक में सबसे प्रमुख रहा। यूनियन ने मांग रखी कि टिनप्लेट का ग्रेड समझौता टाटा स्टील लिमिटेड के मानकों के अनुरूप हो। साथ ही, लंबित समझौते के कारण बकाया पैसा प्रबंधन ब्याज और एडवांस एरियर के साथ चुकाए। डीए (DA) पॉइंट रेट को बढ़ाकर 4 रुपये प्रति पॉइंट किया जाए और NS ग्रेड का विस्तार हो।
