बोनस लीड:: टिमकेन में ग्रेड के बाद अब बोनस पर लगा ग्रहण
अधिकतर कंपनियों में बोनस हो गया है। उधर टिमकेन इंडिया लिमिटेड में बोनस नहीं हो पाया है। टिमकेन में बोनस पर प्रबंधन-यूनियन की बीच वार्ता बंद है। यूनियन 20 फीसद की मांग पर अड़ी हुई है। वहीं सूत्रों का मानना है कि कंपनी प्रबंधन यूनियन की आपसी विवाद को देखते हुए श्रमायुक्त के आदेश का इंतजार कर रहा है। श्रमायुक्त बहुत जल्द यूनियन की मान्यता पर अपना फैसला देने वाले हैं।
जागरण संवाददाता, जमशेदपुर : शहर की अधिकतर कंपनियों में बोनस हो गया है। उधर, टिमकेन इंडिया लिमिटेड में बोनस नहीं हो पाया है। टिमकेन में बोनस पर प्रबंधन-यूनियन की बीच वार्ता बंद है। यूनियन 20 फीसद की मांग पर अड़ी हुई है। वहीं सूत्रों का मानना है कि कंपनी प्रबंधन यूनियन की आपसी विवाद को देखते हुए श्रमायुक्त के आदेश का इंतजार कर रहा है। श्रमायुक्त बहुत जल्द यूनियन की मान्यता पर अपना फैसला देने वाले हैं। बोनस में विलंब होने से कर्मचारियों में असंतोष का माहौल बढ़ते जा रहा है।