Move to Jagran APP

ALERT : सावधान ! यहां तेज हवाओं संग होगी बारिश, वज्रपात से रहें बच के

weather forecast. तेज हवाओं संग बारिश का अनुमान मौसम विभाग ने लगाया है। हालांकि अनुमान में वज्रपात भी शामिल है। ऐसे में सावधानी बरतने की जरूरत है।

By Rakesh RanjanEdited By: Published: Sat, 06 Apr 2019 04:32 PM (IST)Updated: Sat, 06 Apr 2019 05:11 PM (IST)
ALERT : सावधान ! यहां तेज हवाओं संग होगी बारिश, वज्रपात से रहें बच के
ALERT : सावधान ! यहां तेज हवाओं संग होगी बारिश, वज्रपात से रहें बच के

जमशेदपुर, जेएनएन। भीषण गर्मी की मार झेल रहे लोगों के लिए राहत की खबर तो है, लेकिन राहत संग आफत झेलने के लिए भी तैयार रहें। तेज हवाओं संग बारिश का अनुमान मौसम विभाग ने लगाया है। हालांकि, अनुमान में वज्रपात भी शामिल है। ऐसे में सावधानी बरतने की जरूरत है।

loksabha election banner

मौसम विज्ञान केंद्र रांची का पूर्वानुमान है कि शनिवार को झारखंड के रांची, कोडरमा, हजारीबाग, गिरिडीह, देवघर, जामतारा, दुमका, गोड्डा, पाकुर, साहेबगंज के साथ ही पूर्व सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम और सरायकेला-खरसावां जिले में मेघ गर्जन के साथ हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश होगी। इस दौरान अचानक कुछ स्थानों पर 40-50 किलोमीटर की रफ्तार से हवा चलेगी और वज्रपात भी हो सकता है।

जमशेदपुर में छाया अंधेरा, गरज रहे बादल

जमशेदपुर में शनिवार दोपहर बाद आकाश में काले बादल छा गए और बादल गरजने लगे। बूंदबांदी भी हो रही है। हवा भी चल रही है और संकेत मौसम विभाग के पूर्वानुमान के सच होने का है। जमशेदपुर से कोई 15 किलोमीटर दूर सरायकेला-खरसावां के गम्हरिया में शनिवार दोपहर बाद ओले भी गिरे। 

वर्ष का सबसे गर्म दिन रहा था शुक्रवार

लौहनगरी में शुक्रवार को हल्की बारिश हुई थी। बारिश के बाद तेज हवा चलने से शहर के लोगों को गर्मी से हल्की राहत मिली। बहरहाल, शुक्रवार का दिन इस सीजन का सबसे गर्म दिन रहा था। मौसम विभाग ने शहर का अधिकतम तापमान 40.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया, जो इस सीजन में सबसे अधिक था। आठ अप्रैल के बाद शहर का अधिकतम तापमान फिर बढ़ना शुरु होगा, जो 40 के पार जाएगा। विभाग ने शुक्रवार को शहर का अधिकतम तापमान 40.1 और न्यूनतम तापमान 24.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया। इस दौरान आद्र्रता अधिकतम 90 और न्यूनतम 30 प्रतिशत रहा।

हाता में गिरा पेड़, जाम

जमशेदपुर से सटे हाता में जबरदस्त आंधी-तूफान के बाद जमकर बारिश और बर्फबारी हुई। इस दौरान कई पेड़ गिर गए। सचिन होटल के पास पेड़ गिरने से सड़क जाम हो गया। लोगों का आना-जाना दुश्वार हो गया। पोटका इलाके में भी काले बादल छा गए।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.