राष्ट्रीय इंस्पायर अवार्ड प्रदर्शनी में पूर्वी सिंहभूम के तीन विद्यार्थियों का चयन -
राष्ट्रीय इंस्पायर अवार्ड प्रदर्शनी के लिए पूर्वी सिंहभूम के तीन छात्रों का मॉडल चुना गया है। इसरो से प्रशिक्षण प्राप्त कर लौटी छात्रा का मॉडल भी इसमें शामिल है।
By Rakesh RanjanEdited By: Published: Sun, 19 Jan 2020 04:01 PM (IST)Updated: Sun, 19 Jan 2020 04:01 PM (IST)
जमशेदपुर, जासं। National Inspire Award Exhibition राजधानी रांची में राज्य स्तरीय इंस्पायर अवार्ड प्रदर्शनी में पूर्वी सिंहभूम का बोलबाला रहा। इसमें 10 मॉडल का चयन किया गया जिनमें पूर्वी सिंहभूम के तीन विद्यार्थियों धालभूमगढ़ कस्तूरबा की मांतू पाणि, डीबीएमएस कदमा के देवराज कर्मकार व एलएफएस टेल्को के सुमित के मॉडल भी शामिल हैैं।
इसरो से प्रशिक्षण प्राप्त कर लौटी छात्र मांतू ने सड़क सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए मॉडल बनाया था। उसने अपने मॉडल के जरिए बताया कि कोई अगर शराब पीकर वाहन में चढ़ता है या गाड़ी चलाता है तो वाहन स्टार्ट ही नहीं होगा। वाहन में एक सेंसर लगा हुआ है, सेंसर को मोबाइल नंबर से जोड़ दिया गया है। शराब पीकर चढ़े तो वाहन स्टार्ट ही नहीं होगा। सिर्फ यही नहीं इसका एसएमएस निकटवर्ती पुलिस स्टेशन में चला जाएगा। यदि आपने शराब नहीं पी है तो वाहन के स्टार्ट होने में कोई परेशानी नहीं होगी।
ड्रोन से खेत की निगरानी
डीबीएमस कदमा के देवराज कर्मकार ने स्मार्ट डस्टबीन का मॉडल प्रस्तुत किया जबकि एलएफएस टेल्को के सुमित ने ड्रोन से खेतों की निगरानी व फसल की सिंचाई की विधि बताई थी। बताया कि गांव में फसलों की चोरी होते रहती है, इसी को बचाने के लिए यह मॉडल बनाया गया है। ड्रोन को घर के मोबाइल सिस्टम से जोड़कर इसे खेतों में छोड़ दिया जाता है। कोई खेत में घुसने पर अलार्म घर में बैठे लोग आराम से सुन सकते हैं। छात्रों की इस सफलता पर पूर्वी सिंहभूम के जिला शिक्षा पदाधिकारी शिवेंद्र कुमार व जिला शिक्षा अधीक्षक विनीत कुमार ने बधाई दी है।
नई दिल्ली में लगेगी प्रदर्शनी
राष्ट्रीय स्तर की प्रदर्शनी नई दिल्ली मे मई व जून में आयोजित होगी। शिक्षा विभाग को भरोसा है कि राष्ट्रीय स्तर की प्रदर्शनी में भी पूर्वी सिंहभूम के विद्यार्थियों का डंका बजेगा। वहां इनके मॉडल पसंद किए जाएंगे और झोली में पुरस्कार आएगा। विद्यार्थयों में भी काफी उत्साह है और वे आयोजन का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें