Move to Jagran APP

चाकूबाजी में तीन घायल, दो गंभीर

साकची थाना अंतर्गत बिग बाइट के पास कांग्रेस कार्यकर्ता सन्नी सिंह व दो अन्य पर जानलेवा हमला किया गया।

By JagranEdited By: Published: Mon, 19 Nov 2018 01:10 PM (IST)Updated: Mon, 19 Nov 2018 01:10 PM (IST)
चाकूबाजी में तीन घायल, दो गंभीर
चाकूबाजी में तीन घायल, दो गंभीर

जमशेदपुर (जागरण संवाददाता) : साकची थाना अंतर्गत बिग बाइट के पास कांग्रेस कार्यकर्ता सन्नी सिंह व लक्की सिंह व कुलदीप सिंह पर चाकू से जानलेवा हमला कर दिया गया।

loksabha election banner

हमले में सन्नी सिंह व लक्की सिंह गंभीर रूप से घायल हो गये, उसे पहले इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल फिर बाद में टाटा मुख्य अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपित फरार हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर साकची थाना प्रभारी मदन शर्मा पहुंचे। पुलिस के पहुंचने से पूर्व ही हमलावर फरार हो गया।

दूसरी ओर घायल सन्नी सिंह व लक्की सिंह को इलाज के लिए टाटा मुख्य अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायल लक्खी सिंह मनीफीट का रहने वाला है और वह ट्रेलर चलाने का काम करता है। लक्खी सिंह का पेट में चाकू से इतना वार किया गया गया कि उसका आंत बाहर आ गया है, जबकि सन्नी सिंह के पीठ में चाकू से पांच वार किए गए हैं। वहीं तीसरा घायल कुलदीप सिंह को प्राथमिक उपचार के बाद छोड़ दिया गया। जबकि चौथा शबी मौके से फरार हो गया।

घटना की जानकारी मिलते ही सेंट्रल गुरूद्वारा के प्रधान गुरमुख सिंह मुखे समेत सिख समुदाय के दर्जनों लोग टाटा मुख्य अस्पताल पहुंचे और अपराधी को पकड़ने की मांग करने लगे। मुखे ने कहा जल्द से जल्द आरोपित को पकड़े नहीं तो सिख समुदाय आंदोलन करने को बाध्य हो जाएगी। टाटा मुख्य अस्पताल में बढ़ती भीड़ की सूचना पर सिटी एसपी प्रभात कुमार, सीसीआर टीएमएच पहुंचे और घायल से घटना के संबंध में जानकारी ली। इस दौरान सीसीआर डीएसपी सुधीर प्रसाद, साकची व बिष्टुपर थाना प्रभारी पहुंचे।

पूछताछ में घायल सन्नी सिंह ने बताया कि दोस्त शबी का फोन आया। उसने कहा कि मेरे को अभिषेक सिंह मारपीट कर रहा है। यह सूचना मिलते ही सन्नी सिंह, लक्खी सिंह व कुलदीप सिंह साकची आमबागान पहुंचे। अभिषेक सिंह व शबी के साथ पूर्व से ही विवाद था। सन्नी सिंह के अनुसर फोन आने के बाद सिदगोड़ा में सब जमा हुए। इसके बाद दो मोटरसाइकिल पर सवार होकर साकची बिग बाइट के पास पहुंचे। जैसे ही घटनास्थल पर पहुंचे पहले से घात लगाए आमबागान निवासी रइसुद्दीन, साबिर हुसैन, सहबाज मिर्जा तथा अभिषेक सिंह चाकू व तलवार से वार कर दिया। अचानक वार होने से कुछ समझ नहीं पाए और गंभीर रूप से घायल हो गए।

आरोपित को पकड़ने के लिए बनाई गयी पुलिस की चार टीम

घटना के संबंध में पूछने पर सिटी एसपी प्रभात कुमार ने बताया कि दो लोगों को चाकू लगा है। वहीं अपराधियों को पकड़ने के लिए पुलिस की चार टीम बनायी गयी है। जिसमें कुछ युवकों को पुलिस ने पकड़ी है। उससे पूछताछ की जा रही है। उन्होंने कहा कि घटना में शामिल सभी लोगो को पकड़ कर पुलिस कानूनी कार्रवाई करेगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.