Move to Jagran APP

फिर खून से रंगा एनएच, पति-पत्‍नी सहित तीन की निकली शवयात्रा Jamshedpur News

बुधवार सुबह ओलीडीह आदिवासी बस्ती से दोपहर जब तीन अर्थियां एक साथ उठीं तो कोहराम मच गया। खुशबू और अर्जुन के परिजनों के साथ-साथ बस्ती के लोग चीत्‍काररहे थे।

By Vikas SrivastavaEdited By: Published: Wed, 09 Oct 2019 07:16 PM (IST)Updated: Wed, 09 Oct 2019 07:16 PM (IST)
फिर खून से रंगा एनएच, पति-पत्‍नी सहित तीन की निकली शवयात्रा Jamshedpur News
फिर खून से रंगा एनएच, पति-पत्‍नी सहित तीन की निकली शवयात्रा Jamshedpur News

जमशेदपुर (जासं)। मानगो के एमजीएम थाना क्षेत्र पीपला गांव के पास विजयादशमी के दिन एनएच-33 (राष्ट्रीय राजकीय मार्ग) सड़क हादसे में बाइक सवार एक ही परिवार के तीन सदस्यों की मौत हो गई। जबकि दो साल का अशुंमन सिंह उर्फ भोलू मुंडा गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे पुलिस ने टाटा मुख्य हॉस्पिटल में दाखिल कराया है। मृतकों में मृतकों में न्यू ओलिडीह आदिवासी जन कल्याण स्कूल आदिवासी बस्ती के रहनेवाले अर्जुन सिंह मुंडा (35), उनकी पत्नी खुशबू सिंह मुंडा (30) और आठ वर्षीय छोटू सिंह मुंडा शामिल है। मृतक अर्जुन सिंह मुंडा कारपेंटर का काम करते थे। सभी मूल रूप से बहरागोड़ा से सटे ओडिशा के बारीपदा जिले के खुशियना थाना क्षेत्र के रहनेवाले थे।

loksabha election banner

दुर्गापूजा घूमने के बाद लौट रहे थे घर

 सोमवार रात दुर्गा पूजा घूमने के बाद मंगलवार सुबह 6 बजे बाइक से पैतृक आवास जा रहे थे। पिपला ग्राम के पास घटाशिला की और से आ रहे ट्रक ने चपेट में ले लिया। घटना के बाद लोगों ने जाम लगा दिया। पुलिस को लाश उठाने नहीं दिया। मुआवजा की मांग और ट्रक चालक की गिरफ्तारी की मांग लोग करते रहे। हर संभव पुलिस ने मदद दिलाने का आश्वासन दिया। ट्रक चालक की गिरफ्तारी के बाद लोगों ने जाम हटा लिया। लाश को उठवा कर पुलिस ने पोस्टमार्टम को भिजवाया। भाजपा नेता संतोष भगत समेत कई लोग बस्ती पहुंचे। परिजनों को आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई।

ओलीडीह बस्ती में छा गया मातम

ओलीडीह बस्ती में घटना के बाद पूजा का हर्ष मातम में तब्दील हो गया। सब ये सोचकर परेशान थे कि दुर्घटना में घायल अर्जुन सिंह मुंडा के छोटे बेटे का क्या होगा कैसे हो गया ये सब लोग उस पल को कोसते नजर आए जब परिवार के सदस्य शहर से बारीपदा जाने के लिए निकले थे।

पूजा घूमने की परिवार के साथ खूब सेल्फी ली थी अर्जुन ने

 पति-पत्नी और बच्चे काफी खुश थे। सबों ने रातभर जमशेदपुर में दुर्गा पूजा मेला घूमा। संग में जगह-जगह सेल्फी ली और मंगलवार सुबह खुशी-खुशी घर के लिए बढ़े। लेकिन कुछ ही मिनटों के बाद ऐसा हुआ कि जिसने देखा उसकी चीख निकल गई। अर्जुन और परिवार के सदस्यों ने भी ऐसा नहीं सोचा होगा कि उनके साथ आगे क्या होगा। गौरतलब हैं कि न्यू ओलीडीह की रहने वाली खुशबू के साथ अर्जुन सिंह मुंडा ने प्रेम विवाह किया था।

एक साथ उठी तीन की अर्थियां, रो पड़ी बस्ती

बुधवार सुबह ओलीडीह आदिवासी बस्ती से दोपहर जब तीन अर्थियां एक साथ उठीं तो कोहराम मच गया। खुशबू और अर्जुन के परिजनों के साथ-साथ बस्ती के लोग चीख-चीख कर रो पड़े। माहौल गमगीन हो गया। बस्ती के लोगों को यह दर्दनाक हादसा ताउम्र सालता रहेगा। साकची सुवर्णरेखा घाट पर शवों का अंतिम संस्कार एक साथ कर दिया गया।

जान की कीमत 10 हजार हजार रुपये

दुर्घटना में परिवार के तीन एक साथ मारे गए। सरकारी मुआवजा राशि प्रखंड विकास पदाधिकारी की ओर से 10 हजार रुपये उपलब्ध कराई गई। लोग अंतिम संस्कार को तैयार नही हो रहे थे। बताया गया कि इतनी राशि का प्रावधान है। एमजीएम थाना प्रभारी अरविंद कुमार ने परिजनों को आश्वस्त किया कि ट्रक मालिक आंध्र प्रदेश का है। आने वाला है। बीमा राशि पुलिस दिलाएगी। इसके पहले बस्ती के लोगों ने चंदा एकत्र किया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.