Move to Jagran APP

वांटेड सुधीर दुबे गुर्गों से कारोबारियों को दिला रहा धमकी, पिस्तौल के साथ तीन गिरफ्तार

पुलिस की नजर में सुधीर दुबे भले ही फरार है लेकिन उसकी गतिविधि शहर में जारी है और गुर्गों के माध्यम से वह कारोबारियों से रंगदारी मंगा रहा है धमकी दिला रहा है।

By JagranEdited By: Published: Sun, 24 Jan 2021 09:00 AM (IST)Updated: Sun, 24 Jan 2021 09:00 AM (IST)
वांटेड सुधीर दुबे गुर्गों से कारोबारियों को दिला रहा धमकी, पिस्तौल के साथ तीन गिरफ्तार
वांटेड सुधीर दुबे गुर्गों से कारोबारियों को दिला रहा धमकी, पिस्तौल के साथ तीन गिरफ्तार

जागरण संवाददाता, जमशेदपुर : पुलिस की नजर में सुधीर दुबे भले ही फरार है, लेकिन उसकी गतिविधि शहर में जारी है और गुर्गों के माध्यम से वह कारोबारियों से रंगदारी मंगा रहा है धमकी दिला रहा है। उसके इशारे पर ही टेल्को आजाद बस्ती निवासी गुरुदयाल सिंह उर्फ राजा दुबे ने पांच साथियों के साथ मिलकर गोलमुरी नामदा निवासी क्रशर संचालक सह ट्रांसपोर्टर सुखविदर सिंह के टेल्को के जेम्को स्थित कार्यालय में 21 जनवरी को प्रवेश कर जान से मारने की धमकी दी थी। टेल्को थाना की पुलिस ने राजा दुबे, परसुडीह के संजय कुमार और टेल्को आजाद बस्ती के शिव को गिरफ्तार कर लिया जबकि दो अन्य की तलाश जारी है। गिरफ्तार आरोपितों के पास से पुलिस ने दो पिस्तौल, तीन कारतूस और लग्जरी कार बरामद की है।

loksabha election banner

एसएसपी एम तमिल वानन ने शनिवार को पत्रकारों को बताया गिरफ्तार आरोपितों की पहचान पुलिस ने सुखविदर सिंह के कार्यालय के पास लगी सीसीटीवी फुटेज से पहचान की गई। इसके बाद टेल्को भुवनेश्वरी मंदिर के पास से आरोपितों को गिरफ्तार किया गया। गौरतलब है कि सुधीर दुबे की तलाश पुलिस को सीतारामडेरा थाना क्षेत्र के भुइयांडीह गैंगवार मामले में है। उसकी गिरफ्तारी का वारंट और कुर्की जब्ती वारंट अदालत से जारी है बावजूद पुलिस उसे गिरफ्तार नहीं कर पाई। परिणाम सामने है।

एसएसपी ने बताया हाता मोड़ के पास सुधीर दुबे और उसके साथी कल्लू राय क्रशर का संचालन करता था जिसे ग्रामीणों ने बंद करा दिया था जिसके कारण वह परेशान था। सुधीर दुबे के क्रशर से कुछ ही दूरी पर सुखविदर सिंह का भी क्रशर है। वहां वाहनों का आना-जाना होता था। सुखविदर सिंह को सुधीर दुबे धमकी देता था जबरन उसके साथ पार्टनरशिप में काम करना चाहता था। उसकी बातों को नजरअंदाज किए जाने पर गुर्गो को भेजकर सुखविदर को धमकी दिलवाई गई। बता दे कि सुधीर दुबे के साथ क्रशर संचालन करने वाले गोलमुरी मुस्लिम बस्ती के दो युवकों को पुलिस ने भुइंयाडीह गैंगवार में गिरफ्तार कर जेल भेजा था।

-----------------------------------------------

राजा आ‌र्म्स एक्ट और हत्या मामले का रहा है आरोपित

राजा दुबे के खिलाफ टेल्को थाना में हत्या, आ‌र्म्स एक्ट और सीतारामडेरा में आ‌र्म्स एक्ट मामले का आरोपित रहा है। टेल्को के जेम्को में ट्रांसपोर्टर दलबीर सिंह वीरे की हत्या मामले में पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेजा था, लेकिन हत्या मामले में बरी हो गया। सीतारामडेरा थाना क्षेत्र भुइंयाडीह में 30 अप्रैल 2020 को गैंगस्टर अखिलेश सिंह और उसके विरोधी सुधीर दुबे के गुर्गो के बीच वर्चस्व को लेकर फायरिग की घटना हुई थी इसमें अखिलेश सिंह के गुर्गे कन्हैया सिंह समेत सात लोग जख्मी हो गए थे। पुलिस ने सुधीर दुबे के साथी कल्लू राय समेत दस को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। कन्हैया सिंह और कल्लू राय ने एक-दूसरे के खिलाफ सीतारामडेरा थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। इस मामले में राजा दुबे भी शामिल था। जो कुछ दिन पहले ही जेल से रिहा हुआ है। सुधीर दुबे कभी अखिलेश सिंह का करीबा हुआ करता था। अब दोनों एक-दूसरे के विरोधी है। सुधीर दुबे के बिहार के बक्सर जिले का डकाइच का निवासी है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.