Move to Jagran APP

Belly Fat Yoga Tips : पेट में चर्बी हो गई है, परेशान ना हो, ये योग से जल्द दूर हो जाएगी चर्बी

Belly Fat Yoga Tips नियमित तौर पर योगासन करते हैं तो कई ऐसे रोग हैं जो स्वतः ही दूर भाग जाएंगे। आजकल लोग मोटापा से परेशान हैं। जमशेदपुर की योगा व रेकी एक्सपर्ट पूनम वर्मा बतला रही हैं कि योग से कैसे मोटापे को दूर भगाया जा सकता है।

By Jitendra SinghEdited By: Published: Tue, 27 Jul 2021 06:00 AM (IST)Updated: Tue, 27 Jul 2021 09:33 AM (IST)
Belly Fat Yoga Tips : पेट में चर्बी हो गई है, परेशान ना हो, ये योग से जल्द दूर हो जाएगी चर्बी
पेट में चर्बी हो गई है, परेशान ना हो, ये योग से जल्द दूर हो जाएगी चर्बी

जमशेदपुर : वैसे तो योग के फायदे जगर जाहिर है। अगर नियमित तौर पर योग किया जाए तो कई बीमारियों को आसानी से दूर भगा सकते हैं। योग शरीर को सक्रिय रखने व मोटापा कम करने में मदद करता है। योग हमारे शरीर में गहराई तक काम करता है। रोजाना योग करने से हमें कई फायदे मिल सकते हैं। इन दिनों पेट कम करने के लिए लोग अथक प्रयास कर रहे हैं। आज जमशेदपुर की जानी-मानी योगा व रेकी एक्सपर्ट पूनम वर्मा ऐसे में कुछ ऐसे योगासन के बारे में बतला रही हैं, जिससे आसानी से पेट की चर्बी दूर की जा सकती है।

prime article banner

1. नौकासन: इसे करने से हमारी कोर मजबूत होती है। इसे करने के लिए जमीन पर लेट जाएं। अपने हाथों को अपनी तरफ रखें और अपने कंधों को आराम दें और अपने पैरों केा सीधा रखें। धीरे-धीरे अपने हाथों और पैरों को जमीन से ऊपर उठाएं।

2. धनुरासन: इसे बी पोज भी कहते हैं। इसे करना एब्स के लिए काफी मुश्किल भरा होता है। लेकिन इसे करने से एब्स को मजबूत बनाने में मदद मिलती है। इसे करने के लिए पेट के बल पर जमीन पर लेट जाएं। अपने घुटनों को मोड़ें और अपने पैरों को अपने हाथों से पकड़े। फिर सांस भरते हुए अपने दोनों हाथों और पैरों को जांघ व छाती के साथ हवा में उठाएं। इस मुद्रा को 30 सेकेंड तक रहे। धीरे-धीरे इसे बढ़ाएं। सांस छोड़ते हुए वापस पहले की स्थिति में आएं।

3. भुजंगासन: इस आसन को कोबरा आसन भी कहा जाता है। इसे करने से पेट की मांसपेशियों को मजबूत करने में और पीठ के निचले हिस्से को आराम देने का काम करता है। नीचे की ओर मुंह करके जमीन पर लेट जाएं, फिर अपने हाथों को कंधों के बगल में जमीन पर पैर फैलाएं। अपने पैरों को पीछे से फैलाएं और धीरे-धीरे सांस लें और अपने ऊपरी शरीर को ऊपर उठाएं। इस पोजिशन में 25 से 30 सेकेंड तक रहें, फिर सांस छोड़ते हुए लेटने की स्थिति में वापस आ जाएं।

4: कुंभकासन : इसे प्लैंक के नाम से भी जानते हैं। इसे करने से पेट की चर्बी कम होती है और मांसपेशियों को टोन करने के लिए से सबसे अच्छा पोज है। इसे करने के लिए मुंह के बल लेट जाएं और अपने शरीर को सीधी भुजाओं की मदद से उठाएं। अपने पैर की उंगलियों पर संतुलन बनाएं और सामने देखते हुए झुकें।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.