टाटा स्टील के सिक्योरिटी हेड गए थे गांव, चोरों ने जमशेदपुर में खंगाल लिया घर Jamshedpur News
टाटा स्टील के सिक्योरिटी हेड केशव कुमार छठ के दौरान गांव गए थे। वे बुधवार को लौटे तो अपने आवास का ताला टूटा हुआ पाया। चोर घर खंगाल चुके थे।
जमशेदपुर, जेएनएन। जमशेदपुर शहर के पॉश इलाके में टाटा स्टील के अधिकारी केशव कुमार के घर मंगलवार की रात चोरी हो गई। इनका घर जेआरडी टाटा स्पोट्र्स स्टेडियम के सामने है, जहां दिन-रात पुलिस की गश्त होती है। टाटा स्टील के सुरक्षाकर्मी भी गश्त करते हैं। एसपी और डीएसपी का भी यही आवास है। इसके बावजूद यह घटना हैरान करने वाली है।
बताते हैं कि टाटा स्टील के सिक्योरिटी हेड केशव कुमार छठ के दौरान गांव गए थे। वे बुधवार को लौटे तो अपने आवास का ताला टूटा हुआ पाया। उन्होंने अंरद जाकर देखा तो उनके होश उड़ गए। चोर घर खंगाल चुके थे। उन्होंने तत्काल इसकी जानकारी बिष्टुपुर थाना और टाटा स्टील के सिक्योरिटी डिपार्टमेंट को दी। थानेदार राजेश प्रकाश सिन्हा टीम के साथ पहुंचे और तहकीकात की। टाटा स्टील सिक्योरिटी डिपार्टमेंट की टीम भी स्वान दस्ते के साथ पहुंची और तहकीकात की।