Move to Jagran APP

Chaibasa News : घर में सोई महिला को सांप ने डसा, अस्पताल जाने के बदले महिला ने सांप को मारा और जहर फैलने चली गई जान

snake bit the woman सांप के काटने के बाद सही समय पर अस्पताल नहीं पहुंचने के कारण महिला की मौत हो गई। घटना कुमारडुंगी थाना क्षेत्र की है। जब सांप ने काटा तभी महिला अपने बच्चों के साथ सोई हुई थी।

By Sanam SinghEdited By: Published: Thu, 19 May 2022 05:24 PM (IST)Updated: Thu, 19 May 2022 05:24 PM (IST)
Chaibasa News : घर में सोई महिला को सांप ने डसा, अस्पताल जाने के बदले महिला ने सांप को मारा और जहर फैलने चली गई जान
सांप के डसने के बाद पति-पत्नी ने सांप को खोजकर मार डाला।

कुमारडुंगी(चाईबासा): सही समय पर उपचार नहीं मिल पाने से कुमारडुंगी थाना क्षेत्र में सर्पदंस से एक महिला की मौत हो गई है। घटना बुधवार की शाम को घटी है। इसमें खंडकोरी गांव के दियुरी साईं टोला निवासी सुखदेव महाराणा की पत्नी लक्ष्मी महाराणा(30 वर्षीय) की मौत हो गई। उसे एक जहरीले सांप ने बाएं पैर में डसा था। सांप ने तब डसा जब वे बच्चों के साथ सोई थी। सांप के डसने के बाद पति-पत्नी ने सांप को खोजकर मार डाला। उसके बाद उसे स्वास्थ्य केन्द्र ले जाने के लिए गाड़ी की खोजबीन की, पर गाड़़ी नहीं मिला। सुखदेव के पास उतना पैसा भी नहीं था की पैसा देकर इलाज करा पाए। चार घंटा के इंतजार के बाद जब पत्नी की तबीयत अधिक बिगड़ी तो रात के 11 बजे सुखदेव ने 108 एम्बुलेंस को फोन किया। 108 एम्बुलेंस पहुंचने में एक घंटा देर हुई। जब पहुंची तो लक्ष्मी अपनी अंतिम सांसे गीन रही थी। उसे ले जाने के दौरान ही उसकी रास्ते में मौत हो गई।

loksabha election banner

जानकारी मिली की बुधवार के दिन लक्ष्मी गांव में ही काम कर रही थी। वहां से आकर अपने दो बच्चों व पति के लिए खाना बनाया। सभी खाना खा कर घर के अंदर जमीन में सो रहे थे। समय करीब सात बज रहे थे। सांप मुख्य द्वार होते हुए जाकर लक्ष्मी के बांए पैर में काट दिया। उसके बाद उसकी मृत्यु हो गई। सुखदेव का परिवार अत्यंत गरीब है। दो बेटा सात वर्षीय पवन महाराणा, पांच वर्षीय बादल महाराणा का लालन-पालन दोनों मिलकर करते थे। घटना में आर्थिक तंगी के कारण परिजन शव का पोस्टमार्टम नहीं करवाना चाहते थे। प्रखंड विकास पदाधिकारी ज्योति बंदना कुजुर ने पोस्टमार्टम के लिए जाने वाली गाड़ी में तेल भरवा दिया। खंडकोरी पंचायत के मुखिया प्रत्याशी शंकरी सिंकु परिजनों को सात सौ रुपया सहयोग किया। वहीं जिला परिषद सदस्य के प्रत्याशी राजेन्द्र हेम्ब्रम ने भी परिजनों को सहयोग किया। उसके बाद ही पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल चाईबासा ले जाया जा सका। इधर, अंचल निरीक्षक लखिंद्र मांझी घटना स्थल पहुंचकर घटना का जायजा लिया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.