Chaibasa News : चिकित्सा पदाधिकारी ने सहियाओं को बोला बैल, हाटाने की मांग को लेकर सहियाओं ने किया प्रदर्शन
पश्चिम सिंहभूम जिला के जगन्नाथपुर प्रखंड की सहियाओं को वहां के चिकित्सा पदाधिकारी द्वारा बैल कहकर अपमानित किए जाने को लेकर शनिवार को सहियाओं ने प्रखंड कार्यालय में कालीपट्टी बांधकर प्रदर्शन किया। चिकित्सा पदाधिकारी को हटाने की मांग की गई।
जगन्नाथपुर : पश्चिम सिंहभूम जिला के जगन्नाथपुर प्रखंड की सहिया, सहिया एवं बीटीटी ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जगन्नाथपुर के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डा. जयश्री किरण के खिलाफ पदयात्रा किया। इसके बाद चिकित्सा पदाधिकारी के खिलाफ प्रखंड कार्यालय में प्रदर्शन किया। इस दौरान मुख्यमंत्री झारखंड सरकार के नाम प्रखंड विकास पदाधिकारी को एक मांग पर सौपा। इसमें सहियाओं की मांग है कि प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी को जल्द से जल्द जगन्नाथपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से हटाया जाए। सहिया को बैल बोल कर अपमानित किया जाता है। इस पर उचित कार्यवाही की जाए। जो भी प्रोत्साहन राशि लाभुक और सहिया एवं अन्य स्वास्थ्य कर्मी का बकाया है उसका भुगतान अविलंब कराया जाये। ममता वाहन को हर क्षेत्र से गर्भवती महिलाओं को लाने की व्यवस्था दिया जाए आदि मांगे शामिल है। ममता वाहन फिल्ड जब भी जरुरत हो जल्द उपलब्ध करायी जाये। अंतर सुई का मिलने वाला 100 रुपया की राशि का भुगतान सहिया व लाभुक को किया जाये। सहिया और एएनएम का मानदेय प्रत्येक माह दिया जाये। सीएचसी में अल्ट्रससाउंड की व्यवस्था दी जाए। जननी सुरक्षा योजना का राशि 2021 से नही मिला है सहिया व लाभुक को दिया जाये। सीएचसी में हर मर्ज की दवा पारासिटामोल होती है, केंद्र में उचित दवा उपलब्ध कराई जाए समेत कई मांगे शामिल है।
जिला पार्षद ने किया सहियाओं के आंदोलन का नेतृत्व
जिला परिषद सदस्य मानसिंह तिरिया के नेतृत्व में प्रखंड सहियाएं प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डा. जयश्री किरण को यहां से स्थानातरंण कराने के मांग को लेकर प्रखंड कार्यालय परिसर में धरना देने वाले थे और हड़ताल पर जाने वाले थे। दुर्गा पूजा को देखते हुए धरना प्रदर्शन व हड़ताल को फिलहाल स्थागित कर दिया गया है। सहियाओं की टोली सुबह जगन्नाथपुर बड़ातलाब के सामने एकजुट हुई सभी अपने मुंह में काला पट्टी बांध कर जिला परिषद सदस्य मानसिंह तिरिया के नेतृत्व में लगभग ढेड़ किलोमीटर पदयात्रा करते हुए प्रखंड कार्यालय पहुंचे और सीएम के नाम मांग पत्र सौंपा। इधर मौके पर जिला परिषद ने कहा कि सहियाओं का धरना प्रदर्शन व हड़ताल स्थागित हुआ है रद नही। यदि 15 दिन के अंदर सभी मांगे पूरी नही होती है तो वे सहियाओं के साथ जिला उपायुक्त के कार्यालय के समक्ष धरना प्रदर्शन कर अपने मांगों को एक बार फिर लोकतांत्रित ढंग से रखेंगे और डा. जयश्री किरण का यहां से अन्यत्र स्थानांतरण की मांग करेंगे।