Move to Jagran APP

Gold Price Today, 25 June 2021 : सोना-चांदी के भाव में आई गिरावट, आप भी जान लें आपके शहर का क्या है रेट

कोरोना की पहली लहर में लोगों ने सोने में अधिक निवेश किया। नतीजा सोना-चांदी का भाव आसमान छूने लगा। लेकिन दूसरी लहर आते-आते इसके भाव में गिरावट देखी जा रही है। गुरुवार के मुकाबले सोना व चांदी का भाव टूटा है।

By Jitendra SinghEdited By: Published: Fri, 25 Jun 2021 06:00 AM (IST)Updated: Fri, 25 Jun 2021 06:00 AM (IST)
Gold Price Today, 25 June 2021 : सोना-चांदी के भाव में आई गिरावट, आप भी जान लें आपके शहर का क्या है रेट
सोना-चांदी के भाव में आई गिरावट, आप भी जान लें आपके शहर का क्या है रेट

जमशेदपुर : सोना-चांदी के बाजार में हर दिन उतार चढ़ाव देखने को मिल रहा है। गुरुवार को जमशेदपुर के सर्राफा बाजार में 24 कैरेट सोने का भाव जहां 48800 प्रति दस ग्राम था, वहीं शुक्रवार को यह घटकर 48500 रु. पर आ गिरा है। यानी 300 रु. की गिरावट दर्ज की गई है। वहीं 22 कैरेट सोेने का भाव गुरुवार को 46400 प्रतिग्राम था, वहीं शुक्रवार को यह 46100 रुपये हो गया गै। 18 कैरेट सोने का भाव में भी गिर गया है। इसमें भी 38100 से गिरकर 37900 हो गया है। गुरुवार को चांदी जहां 740 रुपये था, वह शुक्रवार को घटकर 730 रुपये हो गया है।

loksabha election banner

22 कैरेट सोना से बनते हैं गहने

भले ही 24 कैरेट सोना आप खरीद लें, लेकिन ज्यादातर सोने के गहने 22 कैरेट में ही बनती है। इसी के आधार पर ही गहने की कीमत तय की जाती है। सोने के गहने की कीमत सोने की बाजार कीमत के साथ-साथ सोने की शुद्धता, मेकिंग चार्ज, सोने का वजन व जीएसटी के आधार पर तय की जाती है। इसे ऐसे समझिए-गहने की कीमत = एक ग्राम सोने की कीमत x सोने के गहने का वजन + मेकिंग चार्ज प्रति ग्राम + जीएसटी के आधार पर निकाली जाती है। सोने के गहने खरीदने पर इसकी कीमत और मेकिंग चार्ज को जोड़ने के बाद 3 फीसदी का गुड्स एंड सर्विस टैक्स (GST) लगता है।

सोने के भाव में आई गिरावट

पिछले साल कोरोना संकट के चलते लोगों ने सोने में भारी निवेश किया था। अगस्त 2020 में एमसीएक्स पर 10 ग्राम सोने की कीमत 56191 रुपये के उच्चतम स्तर पर पहुंच गई। पिछले साल सोने ने 43% का रिटर्न दिया था। उच्चतम स्तर से तुलना करें तो सोने में 25 फीसदी की गिरावट आई है। एमसीएक्स पर सोना 46,900 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर है, जो अभी भी 9,300 रुपये सस्ता है।

अंतर्राष्ट्रीय बाजार में सोने की कीमतें

स्थिर डॉलर के दबाव में गुरुवार को सोने की कीमतों में गिरावट आई थी। स्पॉट गोल्ड 0.3% की गिरावट के साथ 1,774.32 डॉलर प्रति औंस पर आ गया था। अमेरिकी सोना वायदा 0.5% गिरकर 1,774.40 डॉलर पर आ गया। चांदी 25.85 डॉलर प्रति औंस पर स्थिर थी, पैलेडियम 0.2% बढ़कर 2,617.86 डॉलर हो गई। प्लेटिनम 0.7% की गिरावट के साथ 1,076.14 डॉलर पर आ गया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.