Move to Jagran APP

जमशेदपुर के गोविंदपुर में मिला शव परसुडीह के व्यक्ति का, तंत्र-मंत्र सिद्धि में हत्या का शक

मोथो मांझी अपने एक मित्र के साथ घर से बना हुआ मुर्गा लेकर निकला था। मृतक ने दो शादी कर रखी थी। सालगाझुरी में पहली पत्नी के साथ रहता था। दूसरी पत्नी दुलारी मुर्मू जो मुसाबनी में रहती है उसके साथ विगत 15 साल से लिव इन रिलेशन में था।

By Rakesh RanjanEdited By: Published: Sun, 16 Jan 2022 05:23 PM (IST)Updated: Sun, 16 Jan 2022 05:23 PM (IST)
जमशेदपुर के गोविंदपुर में मिला शव परसुडीह के व्यक्ति का, तंत्र-मंत्र सिद्धि में हत्या का शक
मृतक गम्हरिया की एक कंपनी में सुपरवाइजर का काम करता था।

जमशेदपुर, जागरण संवाददाता : जमशेदपुर के गोविंदपुर थाना की पुलिस ने खैरबनी मुख्य सड़क के मोड़ पर शुक्रवार सुबह एक व्यक्ति का शव बरामद किया था जिसके सिर में गंभीर चोट के निशान थे। शव की पहचान शनिवार को परसुडीह के सालगाझुड़ी निवासी मोथो मांझी के रूप में उसके स्वजनों ने टी-शर्ट से की। मृतक गम्हरिया की एक कंपनी में सुपरवाइजर का काम करता था।

loksabha election banner

स्वजनों ने पुलिस को बताया कि मोथो मांझी अपने एक मित्र के साथ घर से बना हुआ मुर्गा लेकर निकला था। घटना के बाद साथ जाने वाले व्यक्ति को नहीं पहचानते हैं। पुलिस उसकी तलाश कर रही है। मृतक ने दो शादी कर रखी थी। सालगाझुरी में पहली पत्नी के साथ रहता था। दूसरी पत्नी दुलारी मुर्मू जो मुसाबनी में रहती है उसके साथ विगत 15 साल से लिव इन रिलेशन में था। दूसरी पत्नी मछली का व्यवसाय करती है। मृतक की पत्नी सोमवारी की शिकायत पर पति के एक दोस्त और अन्य के विरुद्ध हत्या की प्राथमिकी गोविंदपुर थाना में दर्ज कराई गई है।

घटनास्थल पर मिली तंत्र-मंत्र की सामग्री

पुलिस को बताया कि पति अपने दोस्त के साथ 12 जनवरी की शाम को निकले। इसके बाद वापस नहीं लौटे। 14 जनवरी की शाम गोविंदपुर थाना की पुलिस से जानकारी मिली कि पति का शव खैरबनी मुख्य सड़क की मोड़ पर पाया गया है। वहीं दूसरी ओर जिस जगह पर शव बरामद हुआ था वहां कुछ दूरी पर तंत्र-मंत्र की सामग्री मिली है। पूजा-पाठ का सामान भी पड़ा हुआ था। एक ही महिला की तस्वीर भी मिली है जिस पर सिंदूर लगा हुआ हैै। सिंदूर लगी कौड़ी भी मिली है जिसके कारण पुलिस तंत्र-विद्या में हत्या किए जाने के विंदु पर जांच कर रही है। वैसे स्थानीय लोगों ने पुलिस को बताया कि जहां शव मिला वहां कभी-कभी पूजा होती है। सीसीआर डीएसपी अनिमेष कुमार गुप्ता की माने तो शक-संभावना पर मामले की जांच की जा रही है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.