Move to Jagran APP

Jharkhand, Saraikela News: सरायकेला पुलिस लाइन में गोली से घायल सिपाही की हालत खतरे से बाहर

सरायकेला - खरसावां पुलिस लाइन में शुक्रवार दोपहर हथियार से गोली चलने से सिपाही दिलीप सिंह घायल हो गया था। उसे टाटा मुख्य अस्पताल में दाखिल कराया गया है जहां चिकित्सकों ने ऑपरेशन कर उसकी गोली निकाल दी। उसकी हालत खतरे से बाहर है।

By Rakesh RanjanEdited By: Published: Fri, 22 Oct 2021 04:29 PM (IST)Updated: Fri, 22 Oct 2021 04:29 PM (IST)
Jharkhand, Saraikela News: सरायकेला पुलिस लाइन में गोली से घायल सिपाही की हालत खतरे से बाहर
सिपाही दिलीप सिंह पुलिस लाइन में पदस्थापित है।

जमशेदपुर, जागरण संवाददाता। जमशेदपुर से सटे सरायकेला - खरसावां पुलिस लाइन में शुक्रवार दोपहर हथियार से गोली चलने से सिपाही दिलीप सिंह घायल हो गया था। उसे टाटा मुख्य अस्पताल में दाखिल कराया गया है जहां चिकित्सकों ने ऑपरेशन कर उसकी गोली निकाल दी। उसकी हालत खतरे से बाहर है। सिपाही दिलीप सिंह पुलिस लाइन में पदस्थापित है। शुक्रवार को वह हथियार की सफाई कर रहा था। गोली चल गई। घटना दुर्घटना है या खुदकुशी का है इसकी जांच की जा रही है।

loksabha election banner

वरीय पुलिस अधिकारियों ने घटनास्थल की जांच की। जवानों से पूछताछ की गई। हथियार को जप्त किया गया है। सिपाही दिलीप सिंह हथियार की साफ-सफाई कर रहा था। इस ट्रिगर दब गई जिससे गोली चल गई। आवाज सुनकर जवान और अधिकारी मौके पर पहुंचे। देखा दिलीप सिंह जमीन पर गिरा हुआ है। सिपाही को पहले सरायकेला सदर अस्पताल में लेकर गए थे। प्राथमिक उपचार के बाद उसे टाटा मुख्य अस्पताल रेफर कर दिया गया। इधर, मामले को लेकर चर्चा जारी है। कारण रायफल से चली गोली सीने में कैसे लगी। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है। सरायकेला-खरसावां के एसपी आनंद प्रकाश और सार्जेट मेजर जवान को देखने अस्पताल पहुंचे। घायल जवान पुलिस लाइन में आर्मोरर पद पर पदस्थापित है। चिकित्सकों से मिलकर मामले की जानकारी ली। घटना की जानकारी उसके स्वजनों को विभाग की ओर से दी गई है। विभाग की ओर से मामले की जांच थाना के अधिकारी करेंगे।

ये है आम शिकायत

गौरतलब है कि हथियार से गोली चलने की जब भी घटना पुलिस लाइन, बैरक या थाना परिसर में होती है वरीय अधिकारी ये बयां करते है कि हथियार सफाई के दौरान लापरवाही में गोली चल गई जिसके कारण जवान घायल हो गया या उसकी मौत हो गई।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.