Suicide : कदमा में चंडी बाबा के बेटे के घर काम करने वाले नाबालिग का शव फंदे से लटकता मिला, बवाल Jamshedpur News
पिता ने पुत्र की हत्या कर देने और शव को फंदे से लटका देने आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया। इसके बाद स्थानीय लोगों की भीड़ भी एकत्र हो गई।
जमशेदपुर (जागरण संवाददाता)। कदमा थाना क्षेत्र भाटिया बस्ती में चंडी बाबा मंदिर से सटे गोपाल मुखर्जी उर्फ देबु (चंडी बाबा के पुत्र) की घर में काम करने वाले नाबालिग आशु महानंद का शव बुधवार शाम फंदे से लटकता मिला। तीन साल से वह और उसकी बहन वहां काम कर रहे थे।
मृतक के पिता ने पुत्र की हत्या कर देने और शव को फंदे से लटका देने आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया। इसके बाद स्थानीय लोगों की भीड़ भी एकत्र हो गई। सभी ने मामले की जांच करने और देबु मुखर्जी पर कार्रवाई की मांग को लेकर हंगामा करना शुरू कर दिया। मौके पर पुलिस पहुंची। लोगों को समझा-बुझा शांत कराने का प्रयास किया, लेकिन लोग सड़क से हटने को तैयार नहीं हुए।
पीसीआर और जुगसलाई से क्यूआरटी फोर्स को बुलाया गया। हो-हंगामा के बीच मुख्यालय दो के डीएसपी अरङ्क्षवद कुमार और अधिकारियों ने आश्वासन दिया। कार्रवाई होगी। वज्र वाहन और काफी संख्या में पुलिल बल की तैनाती के बाद भीड़ 10 बजे छट गई। मृतक के पिता श्याम महानंद ने कदमा थाना में चंडी बाबा के पुत्र गोपाल मुखर्जी और उसके परिवार वालों के खिलाफ पुत्र को प्रताडि़त करने और हत्या किए जाने का आरोप पुलिस अधिकारियों के सामने लगाते रहें।
पुत्र के शरीर पर डंडे का दाग होने की भी जानकारी दी। मुखी समाज के सुरेश मुखी मौके पर पहुंचे।बाल बाल श्रम का मामले को उठाया। गौरतलब हैं कि चंडी प्रसाद मुखर्जी के नाम से चंडी बाबा मंदिर शहर में जाना जाता हैं। मंदिर से सटे ही घर हैं। घर में गोपाल मुखर्जी और परिवार के लोग रहते हैं।
इधर, गोपाल मुखर्जी ने आरोप को निराधार बताया। पुलिस को बताया कदमा श्यामनगर निवासी श्यामल महानंद के छह बच्चे हैं। गरीब होने के कारण बच्चों का सही ढंग से देखभाल नहीं कर पा रहा था। आशु महानंद और उसकी बहन अंजली को वह अपने घर ले आए। जो यहीं रहते थे। बच्चों का पिता हर माह पैसे ले जाता था। आशु का शव फंदे से लटका हुआ उसके भतीजे ने देखा।
इसकी जानकारी के बाद कदमा थाना को सूचना दी गई। बेवजह लोगों ने हंगामा खड़ा किया। तीन दिन पहले आशु महानंद अपने घर भी गया था। वहां उसकी तबीयत खराब हो गई थी। सर्दी-खांसी थी। कोरोना की शंका में बिना इलाज के उनके घर पर भेज दिया गया। बाद में उन्होंने ही इलाज भी कराया। मामूली जुकाम था।खुदकुशी के कारणों की जानकारी उन्हें नहीं हैं। मृतक के पिता ने बताया बेटी अंजली को गोपाल मुखर्जी की पुत्री जो बिष्टुपुर के एक नर्सिंग होम में दाखिल हैं। वहां भेज दिया गया था।
बागबेड़ा में आर्थिक तंगी के कारण युवक ने की खुदकुशी
बागबेड़ा थाना क्षेत्र बजरंग टेकरी निवासी रवि कुमार झा ने बुधवार शाम घर की बाथरूम में फांसी लगा खुदकुशी कर ली। वह खलासी का काम करता था। इससे पहले ठेका कंपनी में काम करता था। लॉकडाउन के कारण बेरोजगार था। घर में पत्नी से विवाद भी होता था। बुधवार शाम को वह बाथरूम गया। काफी समय बाद भी बाहर नहीं निकला तो पत्नी और पुत्री उस ओर गए। दरवाजा बंद था। रोशनदान से देखा। रवि झा का शव फंदे से लटका देखा।
बिरसानगर में मां ने फटकार लगाई तो पुत्री ने कर ली खुदकुशी
बिरसानगर थाना क्षेत्र जोन संख्या पांच में स्वाती पात्रा ने मां की फटकार के कारण घर में फांसी लगा खुदकुशी कर ली। बुधवार तड़के चार बजे परिवार वालों ने उसका शव फंदे से लटकते देखा। पुत्री की कदम पर उसकी मां का रो-रोकर बुरा हाल था। उसे पछतावा था कि फटकार के कारण पुत्री ऐसा कर लेगी तो वह कभी उसे नहीं डांटती। मृतका दसवीं कक्षा की छात्रा हैं। बंगलुरू में काम करने वाले उसके पिता बुधवार सुबह ही घर पहुंचे थे तब उन्हें घटना की जानकारी मिली।
गोलमुरी में नौंवी की छात्रा ने की खुदकुशी
गोलमुरी थाना क्षेत्र टुइलाडूंगरी में नौवीं की छात्रा असफी नाजदा ने बुधवार सुबह घर में फांसी लगा खुदकुशी कर ली। परिजनों ने पुलिस को पूछताछ में खुदकुशी के कारण से अनभिज्ञता जाहिर की हैं। पुलिस के अनुसार मामला परिवारिक हो सकता हैं।