पश्चिमी सिंहभूम के कुमारडुंगी में कुंए से मिला नाबालिग बच्ची का शव
पश्चिमी सिंहभूम जिले के कुमारडुंगी थाना क्षेत्र में एक कुंए से नाबालिग बच्ची का शव बरामद किया गया है। घटना बंकदर गांव के डुराय बेड़ा में घटी है। बुधवार की शाम मच्छली पकड़ने गए अंधारी गांव के ग्रामीणों ने कुंए में बच्ची के शव को तैरते देखा।
कुमारडुंगी (पश्चिमी सिंहभूम),जासं। पश्चिमी सिंहभूम जिले के कुमारडुंगी थाना क्षेत्र में एक कुंए से नाबालिग बच्ची का शव बरामद किया गया है। घटना बंकदर गांव के डुराय बेड़ा में घटी है। बुधवार की शाम मच्छली पकड़ने गए अंधारी गांव के ग्रामीणों ने कुंए में बच्ची के शव को तैरते देखा। सामने जाकर देखा तो बच्ची के मुंह से झाग निकल रहा था। डर से सभी लोग घर आ गए। दूसरे दिन गुरुवार को यह खबर आग की तरह फैल गई। गुरुवार की सुबह बांकदर गांव के मुंडा राजू हेम्ब्रम को इसकी जानकारी दी गई।
जानकारी मिलते ही मुंडा घटनास्थल गए। शव मिलने की पुष्टि होने के बाद घटना के बारे में स्थानीय पुलिस को जानकारी दी गई। स्थानीय पुलिस घटनास्थल पहुंचकर शव को कुंआ से निकाला। शव की पहचान बांकधर मुंडा राजु पिंगुवा ने छोटारायकमन गांव के जानी हेम्ब्रम के रुप में की गई है। छानबीन कर रही पुलिस ने बताया कि बच्ची की मौत कुंआ मे गिरने से हुई है। तैरने नहीं आने के कारण डुबकर मौत हो गई है। बचाव में कुंआ के किनारे निकले पेड़ों का नोच दिया है। पर असफल रही और उसकी मौत हो गई।
दिमागी हालत नहीं थी ठीक
इधर परिवार के बड़े भाई प्रदीप हेम्ब्रम ने बताया कि बहन जानी की एक वर्ष से मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी। वह बुधवार को करीब एक बजे घर से कुलावा जाने के लिए निकली थी। हमे लगा कुलावा गई है। पर गुरुवार को मौत की खबर सामने आई है।