Move to Jagran APP

सुख, शांति एवं समृद्धि की कामना कोआर्य समाज ट्रस्ट ने किया हवन का आयोजन

जमशेदपुर आर्य समाज ट्रस्ट द्वारा समाज प्रांगण में हवन किया गया। हवन कार्यक्रम समाज के ट्रस्टी देवेंदर चतरथ के देखरेख में आयोजित हुआ।। समाज के पुरोहित रत्नाकर शास्त्री के द्वारा हवन कराया गया। इस दौरान अन्य पुरोहित भी मौजूद थे।

By Jitendra SinghEdited By: Published: Sun, 29 Nov 2020 05:00 PM (IST)Updated: Sun, 29 Nov 2020 05:00 PM (IST)
सुख, शांति एवं समृद्धि की कामना कोआर्य समाज ट्रस्ट ने किया हवन का आयोजन
साकची में हवन करते जमशेदपुर आर्य समाज ट्रस्ट के पुरोहित।

जासं, जमशेदपुर : जमशेदपुर आर्य समाज ट्रस्ट द्वारा साकची स्थित  समाज के प्रांगण में हवन किया गया। हवन कार्यक्रम समाज के ट्रस्टी देवेंदर चतरथ के देखरेख में आयोजित हुआ।। समाज के पुरोहित रत्नाकर शास्त्री के द्वारा हवन कराया गया। हवन के उपरांत संगीता चतरथ के द्वारा भजन प्रस्तुति की गई।वेद वाणी और शांति पाठ पुरोहित के द्वारा कराया गया।

loksabha election banner

पुरोहित के द्वारा शांतिपाठ का महत्व के बारे जानकारी दी गई। ट्रस्ट के द्वारा प्रत्येक रविवार को अपने सामाजिक जिम्मेदारी के अंतर्गत इस कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है।

इस अवसर पर ट्रस्ट के वरीय ट्रस्टी ज्ञान तनेजा, राजीव तलवार और समाज के अन्य सदस्य संजीव सहगल , विनोद अरोरा , सतीश चचरा , मनमोहन सचदेव मौजूद थे। ट्रस्ट के द्वारा समाज के सभी सदस्यो से निरंतर हवन में भागीदारी कर लाभ लेने का अपील की गई।

इस दौरान सरकार के द्वारा लागू कोविड-19 के नियमो का पालन किया गया। हवन के बारे में जानकारी देते हुए आर्य समाज ट्रस्ट के देवेंदर चतरथ ने कहा कि सदस्यों के प्रयास से हम लगातार यह कार्य कर रहे हैं। हमारा उद्देश्य क्षेत्र की सुख समृद्धि की कामना तथा स्वास्थ्यय लाभ की कामना है। प्रत्येक रविवार इस तरह का कार्यक्रम होने से समाज के सदस्यों एवं युवाओं के बीच धार्मिक चेतना आती है। इस चेतना को बनाए रखना बहुत जरूरी है। इससे सिर्फ समाज में सकारात्मक संदेश जाता है, बल्कि यह जीवन की राह भी दिखाती है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.