लंदन में मंदिर बनाएगा बिष्टुपुर का शौर्या
जमशेदपुर के बिष्टुपुर स्थित सर्किट हाउस एरिया निवासी शौर्या विंग प्रतिष्ठित किंग्स कॉलेज लंदन के छात्र संगठन के उपाध्यक्ष बने हैं।
वेंकटेश्वर राव, जमशेदपुर। 'ड्रीम बिग वोट विग' का नारा देते हुए जमशेदपुर के बिष्टुपुर स्थित सर्किट हाउस एरिया निवासी शौर्या विंग प्रतिष्ठित किंग्स कॉलेज लंदन के छात्र संगठन के उपाध्यक्ष बने हैं। इस पर कब्जा जमाने वाले वे पहले भारतीय हैं। शौर्या को बचपन से ही उच्च शिक्षा के लिए विदेश जाने का शौक था। इस कारण डीयू जैसे संस्थान में चयन होने के बावजूद भी वे नहीं पढ़े। लंदन के किंग्स कॉलेज में वे बीएससी ऑनर्स मैनेजमेंट एंड इकोनोमिक्स के छात्र हैं। छात्र संगठन का उपाध्यक्ष बनने के बाद शौर्य ने दैनिक जागरण से दूरभाष पर बातचीत करते हुए बताया कि चूंकि वे खुद एक हिंदू हैं और कॉलेज में हिंदुओं के लिए कोई मंदिर नहीं है। इस कारण वे वहां एक मंदिर बनाने का प्रयास करेंगे।
इसी में छात्र योग भी सीखेंगे। वे जुलाई में पदभार ग्रहण करेंगे। उनका कार्यालय भारतीय हाई कमिशनर के कार्यालय के जैसा ही होगा। नए सत्र के छात्रों के लिए ओरिएंटेशन के लिए वे प्रमुख भूमिका निभाना चाहते हैं। खासकर जो छात्र विभिन्न देशों से यहां आते हैं, उन्हें यहां काफी दिक्कत होती है। इस दिक्कत को दूर करेंगे। उन्होंने कहा कि वे भारतीय है शिक्षा ग्रहण कर वे भारत के विकास के लिए कार्य करना चाहते हैं। शौर्या ने भारतीय सेना पर उन्हें गर्व है। उनके विशेष तौर पर कुछ करेंगे। वाइस प्रेसिडेंट बनने पर शौर्या को एक सम्मानित वेतन भी मिलेगा।
शहर के उद्योगपति का बेटा है शौर्या
शौर्या प्रसिद्ध उद्योगपति जवाहर लाल विग व दीपा विग का सुपुत्र है। शौर्या ने दसवीं तक की पढ़ाई लिटिल फ्लावर स्कूल टेल्को और 12वीं की पढ़ाई लोयोला स्कूल से की है। बचपन से ही पढ़ने लिखने में तेज है।