Move to Jagran APP

Jamshedpur Weather : तापमान में 5.2 डिग्री की होगी गिरावट, छायेगा कोहरा, ये रहा अगले सात दिन का पूर्वानुमान

Jamshedpur Weather Alert. मौसम तेजी से बदल रहा है। तापमान में गिरावट के साथ ठंड बढ़ेगी। कोहरा भी छाया रहेगा। मकर संक्रांति पर कड़ाके की ठंड पड़ेगी। ऐसे में लोगों को सावधााानरहने की जरूरत है। आइए जानिए एक सप्‍ताह का पूर्वानुमान।

By Rakesh RanjanEdited By: Published: Tue, 12 Jan 2021 11:54 AM (IST)Updated: Tue, 12 Jan 2021 03:05 PM (IST)
Jamshedpur Weather :  तापमान में 5.2 डिग्री की होगी गिरावट, छायेगा कोहरा, ये रहा अगले सात दिन का पूर्वानुमान
12 से 18 जनवरी तक सुबह में कोहरा व धुंध छाए रहेंगे।

जमशेदपुर, जासं।  मंगलवार को न्यूनतम तापमान में 1.8 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। न्यूनतम तापमान 16.2 व अधिकतम तापमान 31.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। जबकि सोमवार को जमशेदपुर शहर का न्यूनतम तापमान 18 डिग्री व अधिकतम तापमान 31.0 डिग्री दर्ज किया गया था। वहीं, इससे पूर्व शनिवार को शहर का न्यूनतम पारा 18 डिग्री दर्ज किया गया था, जो चालीस साल का रिकार्ड टूटा था। 

loksabha election banner

भारतीय मौसम विभाग के अनुसार, जमशेदपुर में अगले 24 घंटे के अंदर न्यूनतम तापमान में पांच से छह डिग्री की गिरावट दर्ज की जाएगी। इससे एक बार फिर से ठंड बढ़ेगी और लोगों की परेशानी बढ़ा सकती है। ऐसे में लोगों को काफी सतर्क रहने की जरूरत है। 13 जनवरी को न्यूनतम तापमान 11 डिग्री व अधिकतम तापमान 27 डिग्री होने की संभावना है। वहीं, 14 व 15 जनवरी को एक डिग्री और गिरावट दर्ज की जाएगी और पारा 10 डिग्री सेल्सियस पहुंच जाएगा। इस दौरान थोड़ी भी लापरवाही महंगा पड़ सकती  है। हालांकि, उसके बाद न्यूनतम तापमान में एक बार फिर से वृद्धि शुरू होगी जो लगातार बढ़ेगी। मौसम विभाग के अनुसार, 12 से 18 जनवरी तक सुबह में कोहरा व धुंध छाए रहेंगे। वहीं, मौसम शुष्क रहेगा।

मकर संक्रांति के दिन रहेगी ठंड

मौसम विभाग का आंकड़ा देखा जाए तो बीते दस दिन के अंदर शहर का न्यूनतम तापमान में लगातार वृध्दि दर्ज की गई है लेकिन 14 व 15 जनवरी को पारा गिरकर 10 डिग्री सेल्सियस पहुंच जाएगा। देश में 14 व 15 को मकर संक्रांति धूमधाम से मनाया जाता है। यानी मकर संक्रांति के दिन ठंड बरकरार रहेगी। उसके बाद न्यूनतम तापमान में वृध्दि दर्ज की जाएगी।

अगले सात दिन का तापमान

  • तिथि - न्यूनतम - अधिकतम
  • 12 जनवरी - 13.0 - 29.0
  • 13 जनवरी - 11.0 - 27.0
  • 14 जनवरी - 10.0 - 27.0
  • 15 जनवरी - 10.0 - 27.0
  • 16 जनवरी - 11.0 - 28.0
  • 17 जनवरी - 13.0 - 29.0
  • 18 जनवरी - 13.0 - 30

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.