Move to Jagran APP

Weather Update : बदलाव पर मौसम का मिजाज, चार दिनों में घटा 3.2 डिग्री तापमान Jamshedpur News

Weather Alert. मौसम के इस बदलाव से शरीर की प्रतिरोधक क्षमता भी प्रभावित हो रही है। लोग बीमार पडऩे लगे हैं। मौसम के इस बदलाव में सेहत को लेकर विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है।

By Rakesh RanjanEdited By: Published: Thu, 05 Dec 2019 05:47 PM (IST)Updated: Fri, 06 Dec 2019 09:42 AM (IST)
Weather Update : बदलाव पर मौसम का मिजाज, चार दिनों में घटा 3.2 डिग्री तापमान Jamshedpur News
Weather Update : बदलाव पर मौसम का मिजाज, चार दिनों में घटा 3.2 डिग्री तापमान Jamshedpur News

जमशेदपुर, जासं।  Weather Alert झारखंड के जमशेदपुर शहर में मौसम का मिजाज बदलाव पर है। ठंड बढ़ती  जा रही है। पिछले चार दिनों में शहर का अधिकतम तापमान 3.2 डिग्री सेल्सियस घटा है। एसी और कूलर बंद हो गए हैं। ऊनी कपड़े निकल गए हैं। मौसम के इस बदलाव से शरीर की प्रतिरोधक क्षमता भी प्रभावित हो रही है। लोग बीमार पडऩे लगे हैं। मौसम के इस बदलाव में सेहत को लेकर विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है। मौसम में ठंडक बढऩे के बाद बाजार में गर्म कपड़ों की खरीदारी तेज हो गई है। बाजार में गर्म कपड़ों की मांग बढ़ गई है।

prime article banner

रोज घट रहा तापमान

दिसंबर की शुरुआत से शहर का तापमान रोज घट रहा है। नवंबर  के अंतिम दिन शहर का अधिकतम तापमान 30.0 और न्यूनतम तापमान 16.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था, जो चार दिसंबर को अधिकतम 26.8 और न्यूनतम 15.0 डिग्री सेल्सियस पहुंचा।

बढ़ेगा तापमान

मौसम पूर्वानुमान में आगे तापमान बढऩे की संभावना जताई गई है। शहर का अधिकतम तापमान गुरुवार को एक डिग्री बढ़ सकता है। इसके बाद आठ दिसंबर से अधिकतम तापमान घटेगा। वहीं शहर का न्यूनतम तापमान भी गुरुवार से बढ़ेगा।

हवा चलने से ठंड का हुआ अहसास

 बुधवार को शहर में हवा चलने से दिन में भी ठंड का अहसास हुआ था। सुबह वातावरण में कुहासा छाया रहा। दिन चढऩे के साथ वातावरण साफ होता गया। मौसम विभाग ने शहर का अधिकतम तापमान 26.8 और न्यूनतम तापमान 15.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया है।

पिछले चार दिनों का तापमान डिग्री सेल्सियस में

  • तिथि - अधि. - न्यून.
  • 01  -  29.1 - 16.4
  • 02  -  29.0 - 15.6
  • 03  - 27.8 - 14.4
  • 04  - 26.8 - 15.0

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.