Jamshedpur Weather Update : हल्की बारिश के साथ तापमान में इजाफा, जानिए कैसा रहेगा मौसम का हाल
Jamshedpur Weather Update. पूर्वी सिंहभूम के दारीसाई स्थित बिरसा कृषि विश्विवद्यालय के ग्रामीण कृषि मौसम सेवा केंद्र की माने तो जिले में चार अक्टूबर तक रोज बारिश होगी। वैसे बुधवार को हल्की बारिश के बीच तापमान में इजाफा हुआ है।
जमशेदपुर, जासं। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबित बुधवार को लौहनगरी में कहीं बूंदाबांदी तो-कहीं हल्की बारिश हुई। मौसम में बदलाव के बावजूद शहर का अधिकतम तापमान बुधवार को भी राज्य में सर्वाधिक रहा। हल्की बारिश के बाद होने के बाद शहर का अधिकतम तापमान मंगलवार की तुलना में 0.2 और न्यूनतम तापमान 0.4 डिग्री सेल्सियस बढ़ा है।
मौसम विभाग ने अपने पूर्वानुमान में दो और तीन अक्टूबर को राज्य के उत्तर-पूर्वी, मध्य व दक्षिण-पूर्वी जिलों में कहीं-कहीं पर गर्जन और वज्रपात होने की संभावना जताई है। इसके साथ ही पूर्वी सिंहभूम के दारीसाई स्थित बिरसा कृषि विश्विवद्यालय के ग्रामीण कृषि मौसम सेवा केंद्र की माने तो जिले में चार अक्टूबर तक रोज बारिश होगी।
मानसून की स्थिति रही कमजोर
मौसम विभाग के अनुसार बुधवार को राज्य में मानसून की स्थिति कमजोर रही। वहीं राज्य के कुछ जिलों में हल्की बारिश रिकॉर्ड की गई। राज्य में सबसे ज्यादा बारिश बोकारो के चास में 35.4 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई। वही राज्य में सबसे कम न्यूनतम तापमान रांची के 22.3 डिग्री और सबसे ज्यादा अधिकतम तापमान चाईबासा में 34.4 डिग्री रिकॉर्ड किया गया।
भारी बारिश के संकेत नहीं
मौसम विभाग के अनुसार उत्तर-पश्चिम हवा के निम्न स्तर के बदलाव, नमी की मात्रा में कमी से राज्य में वर्मतान में भारी बारिश के संकेत नहीं है। वहीं दक्षिण-पश्चिम मानसून राजस्थान के और कुछ भागों, पंजाब के शेष हिस्सों, पूरे पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली और उत्तर प्रदेश के कुछ भागों से वापसी कर गया है।