Move to Jagran APP

पूर्वी सिंहभूम जिले के 50 सर्वश्रेष्ठ शिक्षक सम्मानित

जागरण संवाददाता, जमशेदपुर : पूर्वी सिंहभूम जिले के 50 शिक्षकों को सर्वश्रेष्ठ शिक्षक के रूप

By JagranEdited By: Published: Sat, 08 Sep 2018 07:19 PM (IST)Updated: Sat, 08 Sep 2018 07:19 PM (IST)
पूर्वी सिंहभूम जिले के 50 सर्वश्रेष्ठ शिक्षक सम्मानित
पूर्वी सिंहभूम जिले के 50 सर्वश्रेष्ठ शिक्षक सम्मानित

जागरण संवाददाता, जमशेदपुर : पूर्वी सिंहभूम जिले के 50 शिक्षकों को सर्वश्रेष्ठ शिक्षक के रूप में शनिवार को सम्मानित किया गया। सम्मानित होने वालों में जिला स्तर के छह तथा प्रखंड स्तर के 44 शिक्षक शामिल हैं। आंध्र एसोसिएशन कदमा में आयोजित कार्यक्रम में जिलास्तरीय शिक्षक को दस हजार रुपये का चेक व प्रशस्ति पत्र तथा प्रखंडस्तरीय शिक्षक को 5 हजार रुपये का चेक व प्रशस्ति पत्र दिया गया।

loksabha election banner

आंध्र एसोसिएशन के महासचिव ओएसपी राव व उपाध्यक्ष एम शिवमणि ने जिला शिक्षा पदाधिकारी डीइओ व जिला शिक्षा अधीक्षक डीएसई को सम्मानित किया। डीईओ राजकुमार प्रसाद सिंह ने कहा कि शिक्षक समाज का चेहरा होते हैं। स्कूल की पहचान भी उन्हीं से होती है। मौके पर डीईओ राजकुमार प्रसाद सिंह, डीएसई बांके बिहारी सिंह सहित विभिन्न प्रखंड़ों के प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी उपस्थित थे।

जिला स्तर पर सम्मानित शिक्षक : रंजीत कुमार घोष, देवानंद सिंह, जगदीश प्रसाद मंडल, चिन्मय कुमार बेरा, मनोज कुमार सिंह, भुवनेश्वरी सिंह।

प्रखंड स्तर पर सम्मानित शिक्षक : लखी राम किस्कू, तापस कुमार दास, राम लाल नायक, अनूप कुमार जाना, संजीव कुमार घोष, माला राम हांसदा, विमला सेकुंडा, मातला मुर्मू, सोमाय हेंब्रम, किशन मार्डी, चाइना सरकार, सोनाराम मांझी, विनय कुमार भगत, रामजीवन सिंह मुंडा, दशरथ सरदार, वीर प्रताप मुर्मू, दुर्गा मुर्मू, सुकांती घोष, भास्कर, दुखु टुडू, कमला कुमारी, संजय कुमार मंडल, धनु हेंब्रम, खुदीराम माहली, नरसिंह हांसदा, पंचानंद ठाकुर, राजकुमार रोशन, बुदनी मांडी, शंकर चंद्र मुंडा, मिताली पात्र, सोवेन मांझी, कालीचरण सिंह सरदार, जर्नादन गोराई, डॉ समीर कुमार, निर्मल चंद्र मांझी, विश्वनाथ गोराई, गौरी शंकर खाटुवा, लुगू मांडी, लक्ष्मी देवी सरदार, जदू मुर्मू, मणींद्र नाथ टुडू, कौशिक कुमार महतो, गौतम कुमार बेरा, सरस्वती टुडू।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.