Indian Rail : टाटानगर मार्ग की जनशताब्दी और इस्पात एक्सप्रेस 9 से 11 अक्टूबर तक रद
दक्षिण पूर्व रेलवे के खड़गपुर डिवीजन अंतर्गत चेंगाइल यार्ड में री-मॉडलिंग कार्य के कारण 51 जोड़ी ट्रेनें प्रभावित होंगी। टाटानगर ...और पढ़ें

रेल प्रशासन ने 51 जोड़ी ट्रेनों को अलग-अलग तिथियों में रद, नियंत्रित और शॉर्ट टर्मिनेट करने का निर्णय लिया है।
HighLights
खड़गपुर डिवीजन के चेंगाइल यार्ड में री-मॉडलिंग कार्य।
टाटानगर से गुजरने वाली पांच प्रमुख ट्रेनें प्रभावित होंगी।
जनशताब्दी, इस्पात एक्सप्रेस 9 से 11 अक्टूबर तक रद्द।
जासं, जमशेदपुर। दक्षिण पूर्व रेलवे के खड़गपुर डिवीजन अंतर्गत चेंगाइल यार्ड में री-मॉडलिंग का कार्य किया जाना है। इसके मद्देनजर रेल प्रशासन ने 51 जोड़ी ट्रेनों को अलग-अलग तिथियों में रद, नियंत्रित (कंट्रोलिंग) और शॉर्ट टर्मिनेट करने का निर्णय लिया है।
इसमें टाटानगर रेलवे स्टेशन से होकर गुजरने वाली पांच प्रमुख ट्रेनें 9 से 11 अक्टूबर के बीच प्रभावित रहेंगी।
टाटानगर होकर गुजरने वाली इन प्रमुख ट्रेनों पर पड़ेगा असर
- 18011 / 18012 हावड़ा - चक्रधरपुर - हावड़ा एक्सप्रेस: 10 अक्टूबर को रद रहेगी।
- 18005 / 18006 हावड़ा - जगदलपुर - हावड़ा समलेश्वरी एक्सप्रेस: 10 अक्टूबर को रद रहेगी।
- 12021 / 12022 हावड़ा - बड़बिल - हावड़ा जनशताब्दी एक्सप्रेस: 9 और 11 अक्टूबर को रद्द रहेगी।
- 22861 / 22862 हावड़ा - कांताबांजी - हावड़ा इस्पात एक्सप्रेस: 9 और 11 अक्टूबर को रद रहेगी।
- 12872 जूनागढ़ रोड - हावड़ा इस्पात एक्सप्रेस: 11 अक्टूबर को रद रहेगी।
रेल प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि वे अपनी यात्रा शुरू करने से पहले ट्रेनों की अद्यतन स्थिति (रनिंग स्टेटस) की जानकारी पूछताछ काउंटर या रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट से अवश्य प्राप्त कर लें, ताकि स्टेशन पहुंचने पर किसी प्रकार की असुविधा न हो।
