विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

अब टाटानगर से सीधे खाटू श्याम धाम पहुंचेगी ट्रेन: सांतरागाछी-खातीपुरा साप्ताहिक एक्सप्रेस को मिली मंजूरी

Published: Thu, 22 Oct 2026 07:47 PM (GMT+05:30)

टाटानगर से खाटू श्याम धाम (जयपुर) के लिए सीधी साप्ताहिक ट्रेन सेवा शुरू हो रही है, जिसे सांसद बिद्युत बरण महतो 26 अक्टूबर को हरी झंडी दिखाएंगे।

सांसद बिद्युत बरण महतो 26 अक्टूबर को इस नई ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे।

सांसद बिद्युत बरण महतो 26 अक्टूबर को इस नई ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे।

HighLights

  1. सांसद बिद्युत बरण महतो 26 अक्टूबर को हरी झंडी दिखाएंगे

  2. सांतरागाछी-खातीपुरा साप्ताहिक एक्सप्रेस को मिली है मंजूरी

जासं, जमशेदपुर। टाटानगर से खाटू वाले श्याम जी महाराज धाम तक यात्रा करने वाले रेल यात्रियों के लिए अच्‍छी खबर है। अब टाटानगर से खाटू श्याम धाम (जयपुर) के लिए सीधी ट्रेन का संचालन शुरू होने जा रहा है। 
 
सांसद बिद्युत बरण महतो 26 अक्टूबर की शाम 5:50 बजे इस नई ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। टाटानगर से जयपुर तक सीधी ट्रेन चलाने की मांग लंबे समय से की जा रही थी। 
 
इसके लिए सांसद बिद्युत बरण महतो लगातार प्रयासरत थे। सांसद की विशेष पहल पर रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने 18601-18602 सांतरागाछी-खातीपुरा (जयपुर खाटू श्याम धाम तक) साप्ताहिक एक्सप्रेस को स्वीकृति प्रदान कर दी है।
 
यह ट्रेन दोपहर 2:15 बजे सांतरागाछी से खुलेगी और शाम 5:50 बजे टाटानगर पहुंचेगी। यहां 5 मिनट के ठहराव के बाद यह रांची और टोरी के रास्ते अगले दिन रात 11 बजे खातीपुरा पहुंचेगी। 
 
वापसी में, डाउन ट्रेन सुबह 9:20 बजे खातीपुरा से रवाना होगी, जो अगले दिन दोपहर 3:05 बजे टाटानगर और शाम 7:45 बजे सांतरागाछी पहुंचेगी।
 
यह साप्ताहिक एक्सप्रेस टाटानगर के अलावा खड़गपुर, चांडिल, पुरुलिया, मुरी, लोहरदगा, लातेहार, डाल्टेनगंज, गढ़वा रोड, डेहरी-ऑन-सोन, सासाराम, पं. दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन, प्रयागराज, कानपुर सेंट्रल, आगरा, बांदीकुई और दौसा समेत कई प्रमुख स्टेशनों पर रुकेगी। इस ट्रेन के शुरू होने से झारखंड और बंगाल के श्रद्धालुओं को खाटू श्याम धाम पहुंचने में काफी आसानी होगी।