विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

टाटानगर स्टेशन पर 15 किलो गांजे के साथ बिहार के दो तस्कर गिरफ्तार, 'ऑपरेशन नारकोस' के तहत बड़ी कार्रवाई

By Nirmal PrasadEdited By: Nishant Bharti
Published: Fri, 24 Apr 2026 10:57 PM (IST)

टाटानगर रेलवे स्टेशन पर 'ऑपरेशन नारकोस' के तहत आरपीएफ ने 15 किलोग्राम गांजे के साथ बिहार के दो तस्करों को गिरफ्तार किया है।

News Article Hero Image

HighLights

  1. टाटानगर स्टेशन पर 15 किलो गांजा जब्त।

  2. 'ऑपरेशन नारकोस' में दो तस्कर गिरफ्तार।

  3. गांजे की कीमत 7.50 लाख रुपये।

जागरण संवाददाता, जमशेदपुर। टाटानगर आरपीएफ की टीम ने 15 किलोग्राम गांजे के साथ दो तस्करों को पकडा है। पकड़े गए गांजे की कीमत बाजार में लगभग 7.50 लाख रुपये है। आरपीएफ की टीम ने ऑपरेशन नारकोस के तहत बड़ी कार्रवाई की है। 

टाटानगर रेलवे स्टेशन पर 23 अप्रैल की रात दो बजे दो तस्कर 18006 समलेश्वरी एक्सप्रेस से पहुंचे और फुट ओवरब्रिज से बाहर निकल रहे थे। शक के आधार पर आरपीएफ व रेल पुलिस की टीम ने उन्हें टिकट काउंटर के समक्ष पकड़ा। 

15 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया

जांच में इनके पास से 15 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया जो ये ट्राली बैग और पिट्ठू बैग में छिपाकर ले जा रहे थे। इनके पास से एक-एक किलोग्राम के 15 पैकेट बरामद किए गए जो प्लास्टिक से पूरी तरह से रैप किए हुए थे। 

पकड़े गए आरोपियों का नाम उपेंद्र कुमार (38 वर्ष) व विनोद साव (55 वर्ष) है जो बिहार के नवादा जिले के रजौली के रहने वाले हैं। ये ट्रेन से उतरकर बस से रजौली जाने वाले थे तभी आरपीएफ ने इन्हें धर दबोचा। 

इन्होंने स्वीकार किया कि इससे पहले भी ये इस रास्ते से गांजे की तस्करी कर चुके हैं। पकड़े गए दोनों तस्करों को अग्रिम कार्रवाई के लिए टाटानगर रेल थाना के सुपुर्द कर दिया गया है।