Move to Jagran APP

Tata Workers Union Election Date : टाटा वर्कर्स यूनियन चुनाव की तारीखोंं का ऐलान, 31 जनवरी को मतदान; ये रही पूरी जानकारी

Tata Workers Chunav schedule. टाटा वर्कर्स यूनियन चुनाव के कार्यक्रमों का ऐलान कर दिया गया है। चुनाव में लगभग साढ़े 12 हजार यूनियन सदस्य 214 कमेटी मेंबरों का चयन करेंगे। जबकि मतगणना कंपनी परिसर स्थित स्टीलेनियम सभागार में होगी।

By Rakesh RanjanEdited By: Published: Wed, 20 Jan 2021 04:21 PM (IST)Updated: Wed, 20 Jan 2021 08:16 PM (IST)
Tata Workers Union Election Date : टाटा वर्कर्स  यूनियन चुनाव की तारीखोंं का ऐलान, 31 जनवरी को मतदान; ये रही पूरी जानकारी
टाटा वर्कर्स यूनियन में 31 जनवरी को मतदान होगा।

जमशेदपुर, जासं।  टाटा वर्कर्स यूनियन में 31 जनवरी को मतदान होगा। बुधवार दोपहर निर्वाचन पदाधिकारी संतोष कुमार सिंह ने चुनाव कार्यक्रम की घोषणा कर दी है। टाटा स्टील कंपनी परिसर स्थित सभी विभागों में मतदान की प्रक्रिया पूरी होगी।

loksabha election banner

मतदान सुबह सात बजे से दोपहर तीन बजे तक होगा। इसमें लगभग साढ़े 12 हजार यूनियन सदस्य 214 कमेटी मेंबरों का चयन करेंगे। जबकि मतगणना कंपनी परिसर स्थित स्टीलेनियम सभागार में होगी। इसके बाद यहीं पर विजयी उम्मीदवारों की घोषणा होगी। चुनाव से संबधित सभी कार्यक्रम टाटा वर्कर्स यूनियन कार्यालय में संपन्न होंगे। 

ये है चुनाव कार्यक्रम 

  • 20 जनवरी : शाम 4 बजे : निर्वाचन क्षेत्र के प्रारुप का प्रकाशन
  • 21 जनवरी : सुबह 9 से 12 बजे तक : निर्वाचन क्षेत्र के लिए दावा आपत्ति के लिए आवेदन
  • 21 जनवरी : शाम 5 बजे : निर्वाचन क्षेत्र की अंतिम सूची का प्रकाशन
  • 21 जनवरी : शाम 6 बजे : निर्वाचन क्षेत्रवार मतदाता सूची का प्रकाशन
  • 22 जनवरी : सुबह 9 से शाम 4 बजे तक : मतदाता सूची के लिए दावा आपत्ति के लिए आवेदन प्राप्ति
  • 23 जनवरी : शाम 5 बजे : मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन
  • 24 जनवरी : सुबह 9 से 1:30 बजे और 3 से 5 बजे तक : नामांकन पत्रों का वितरण
  • 25 जनवरी : सुबह 9 से 1 बजे और 3 से 5 बजे तक : नामांकन पत्र जमा करने का समय
  • 27 जनवरी : 8 बजे : प्रत्याशियों की सूची का प्रकाशन
  • 27 जनवरी : सुबह 9:30 बजे : नामांकन पत्रों की स्क्रूटनी
  • 27 जनवरी : शाम 8 बजे : प्रत्याशियों की सूची का प्रकाशन
  • 28 जनवरी : सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक : नामांकन पत्र की वापसी
  • 28 जनवरी : दोपहर 2 बजे : प्रत्याशियों की सूची का अंतिम प्रकाशन
  • 29 जनवरी : सुबह 9 से 12:30 बजे व 3 से 4:30 बजे : प्रत्याशियों को मतपत्र के नमूने एवं पहचान पत्र का वितरण
  • 31 जनवरी : सुबह 7 से दोपहर 3 बजे तक : मतदान।
  • 31 जनवरी : शाम 5 बजे से प्रारंभ : मतगणना के बाद नव निर्वाचित कार्यकारिणी समिति के सदस्यों की पहली बैठक और पदाधिकारियों का चुनाव।
  • 11 फरवरी : 10 बजे : नव निर्वाचित कार्यकारिणी समिति के सदस्यों को प्रमाण पत्र का वितरण।
  • 12 फरवरी : शाम 6 बजे : चुनाव प्रक्रिया की समापन।

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.