Move to Jagran APP

टाटा वर्कर्स यूनियन ने मजदूर दिवस पर किया हेरिटेज वॉक का आयोजन

मजदूर दिवस के अवसर पर टाटा वर्कर्स यूनियन ने हेरिटेज वॉक का आयोजन किया। टाटा स्टील के वाइस प्रेसिडेंट (एचआरएम) सुरेश दत्त त्रिपाठी ने इसे झंडा दिखाकर रवाना किया।

By Rakesh RanjanEdited By: Published: Thu, 02 May 2019 12:34 PM (IST)Updated: Thu, 02 May 2019 12:34 PM (IST)
टाटा वर्कर्स यूनियन ने मजदूर दिवस पर किया हेरिटेज वॉक का आयोजन
टाटा वर्कर्स यूनियन ने मजदूर दिवस पर किया हेरिटेज वॉक का आयोजन
जमशेदपुर, जेएनएन। मजदूर दिवस के अवसर पर टाटा वर्कर्स यूनियन ने हेरिटेज वॉक का आयोजन किया। टाटा स्टील के वाइस प्रेसिडेंट (एचआरएम) सुरेश दत्त त्रिपाठी ने इसे झंडा दिखाकर रवाना किया। 

टाटा वर्कर्स यूनियन कार्यालय से निकली इस रैली में टाटा स्टील के कई वरीय अधिकारी, यूनियन के कमेटी मेंबर और पदाधिकारी शामिल हुए। टाटा वर्कर्स यूनियन के सौ वर्षों वाली सफेद टोपी पहने रैली में शामिल सभी यूनियन कार्यालय से बिष्टुपुर जी टाउन मैदान तक पैदल पहुंचे। यहां सभा हुई। इस दौरान एक बड़े स्क्रीन पर सभी को महात्मा गांधी से संबधित वृत्तचित्र भी दिखाए गए। वहीं, एमडी का भाषण भी दिखाया गया जिसमें उन्होंने वर्किंग टू गेदर का संदेश दिया। इसके अलावे वाइस प्रेसिडेंट (शेयर्ड सर्विसेज) अवनीश गुप्ता और वाइस प्रेसिडेंट (सीएस) चाणक्य चौधरी ने भी सभा को संबोधित किया।

loksabha election banner


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.