विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

नीदरलैंड में भी गूंजा भारत का डंका: टाटा स्टील का प्लांट दे रहा 11 हजार नौकरियां; पीयूष गोयल ने की सराहना

Published: Mon, 26 Oct 2026 08:30 PM (IST)

केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने नीदरलैंड में टाटा स्टील के इज्मुइडेन प्लांट की सराहना की, जो 11,000 स्थानीय लोगों को रोजगार दे रहा है।

उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि आज पूरे नीदरलैंड में केवल एक ही इस्पात कारखाना बचा है और वह टाटा स्टील का है।

उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि आज पूरे नीदरलैंड में केवल एक ही इस्पात कारखाना बचा है और वह टाटा स्टील का है।

HighLights

  1. केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने नीदरलैंड का दौरा किया।

  2. टाटा स्टील का प्लांट 11,000 स्थानीय लोगों को रोजगार दे रहा।

  3. भारतीय निवेश स्थानीय औद्योगिकीकरण और रोजगार सृजन में सहायक।

जासं, जमशेदपुर। जमशेदपुर से वैश्विक फलक तक अपनी पहचान बनाने वाले टाटा समूह का लोहा अब पूरा यूरोप मान रहा है। 
 
नीदरलैंड के आधिकारिक दौरे पर गए केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि आज पूरे नीदरलैंड में केवल एक ही इस्पात कारखाना बचा है और वह टाटा स्टील का है।
 
एम्सटर्डम के समीप इज्मुइडेन में स्थित टाटा स्टील का यह एकीकृत संयंत्र लगभग 11,000 स्थानीय लोगों को रोजगार मुहैया करा रहा है। 
 
गोयल ने स्पष्ट किया कि भारतीय कंपनियों का विदेशी निवेश केवल पूंजी तक सीमित नहीं है, बल्कि यह स्थानीय औद्योगिकीकरण और बड़े पैमाने पर रोजगार सृजन का एक सशक्त माध्यम बन गया है।
 
लौहनगरी जमशेदपुर, जहां टाटा स्टील के साथ-साथ टाटा मोटर्स वाणिज्यिक वाहनों का विश्वप्रसिद्ध मदर प्लांट स्थित है, उसी मजबूत औद्योगिक बुनियाद के बल पर आज टाटा समूह वैश्विक स्तर पर भारत का परचम लहरा रहा है। 
 
अपने दौरे के दौरान केंद्रीय मंत्री गोयल ने यूरोप के प्रमुख रॉटरडैम बंदरगाह का मुआयना किया। इस दौरान उन्होंने बंदरगाह के सीईओ बाउडविज्न सिमोंस से लॉजिस्टिक्स और भारत-यूरोप आपूर्ति श्रृंखला को सुदृढ़ बनाने पर विचार-विमर्श किया।
 
उन्होंने विश्वास जताया कि यूरोपीय बाजारों के साथ यह साझेदारी भारतीय अर्थव्यवस्था को नए और बेहतर अवसर प्रदान करेगी।