टाटा स्टील में 7 साल का ही होगा नया वेतन समझौता; 18 साल बाद NS ग्रेड का DA परप्वाइंट, 10,800 कर्मियों को मिलेगी खुशखबरी
Tata Steel में नया वेतन समझौता सात साल का होगा, जिसमें न्यू सीरीज ग्रेड कर्मचारियों के डीए परप्वाइंट में बढ़ोतरी ...और पढ़ें

टाटा स्टील में सात साल का वेतन समझौता, डीए परप्वाइंट बढ़ने से कर्मचारियों को राहत। (फोटो: फाइल)
HighLights
नया वेतन समझौता सात साल के लिए होगा।
न्यू सीरीज ग्रेड डीए परप्वाइंट में वृद्धि संभव।
कर्मचारियों के लिए नई पेंशन योजना पर विचार।
जागरण संवाददाता, जमशेदपुर। टाटा स्टील में नया वेतन समझौता पूर्व की तरह ही सात वर्षों का ही होगा। वहीं, न्यू सीरीज ग्रेड कर्मचारियों के डीए परप्वाइंट भी तीन रुपये से बढ़कर चार से साढ़े चार रुपये तक होने की संभावना है।
टाटा स्टील के जमशेदपुर व ट्यूब्स डिवीजन में कार्यरत 10,800 कर्मचारियों का वेतन समझौता एक जनवरी 2025 से लंबित है। कंपनी प्रबंधन और टाटा वर्कर्स यूनियन नेतृत्व के बीच लंबित वेतन समझौते पर लगातार मैराथन वार्ता जारी है।
यूनियन सूत्रों की माने तो नए वेतन समझौते में न्यू सीरीज ग्रेड कर्मचारियों व कमेटी मेंबरों का दबाव वार्ता में दिखने को मिल रही है। ऐसे में उनका सबसे मुख्य मुद्दा डीए परप्वाइंट को बढ़ाने को लेकर यूनियन नेतृत्व प्रबंधन से सहमति बनाने के लिए पहल कर चुकी है।
मालूम हो कि टाटा स्टील के जमशेदपुर प्लांट में एनएस ग्रेड का गठन वर्ष 2008 में हुआ था और बीते 18 वर्षों से कर्मचारी तीन रुपये डीए परप्वाइंट पर ही महंगाई भत्ते का लाभ ले रहे हैं। ऐसे में इसे अब बढ़ाने की कवायद चल रही है।
वहीं, मिनिमम गारंटेंड बेनीफिट (एमजीबी) भी 11 से 12 प्रतिशत के बीच हो सकता है। जबकि वर्ष 2018-19 में कर्मचारियों को 12.75 प्रतिशत एमजीबी का लाभ मिला था। इसके अलावा नए वेतन समझौते के तहत कर्मचारियों के लिए नए पेंशन स्कीम पर भी विचार किया जा रहा है।
वार्ता में प्रबंधन की ओर से चीफ हयूमन रिसोर्स आफिसर (सीएचआरओ) जुबिन पालिया जबकि यूनियन से अध्यक्ष संजीव चौधरी, डिप्टी प्रेसिडेंट शैलेश सिंह व महासचिव सतीश सिंह शामिल हो रहे हैं।
क्या-क्या बदलेगा?
समझौते की अवधि: पूर्व की तरह ही 7 साल के लिए होगा नया समझौता।
DA परप्वाइंट: 18 साल के लंबे इंतजार के बाद ₹3 से बढ़कर ₹4 या ₹4.50 होने की उम्मीद।
MGB (लाभ): 11 से 12 प्रतिशत के बीच रहने की संभावना।
नई पेंशन स्कीम: कर्मचारियों के रिटायरमेंट को सुरक्षित करने के लिए नए पेंशन मॉडल पर चर्चा।
प्रभावित कर्मचारी: जमशेदपुर और ट्यूब्स डिवीजन के कुल 10,800 कर्मचारी।
यह भी पढ़ें- टाटा स्टील की ₹1500 करोड़ की 'कांबी मिल' का मई में शुभारंभ, 0.5 मिलियन टन क्षमता वाली यूनिट का CM करेंगे लोकार्पण
यह भी पढ़ें- 18 साल का इंतजार खत्म: झारखंड में रविवार को पात्रता परीक्षा JET, 1.75 लाख अभ्यर्थी 434 केंद्र; निगेटिव मार्किंग नहीं
