विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

टाटा स्टील ने जेसीसीएम कमेटी का किया पुनर्गठन: चैतन्य भानु बने चेयरमैन, संजीव चौधरी वाइस चेयरमैन

Published: Wed, 14 Oct 2026 10:47 PM (IST)

टाटा स्टील ने डिवीजनल ज्वाइंट कंसल्टेटिव काउंसिल ऑफ मैनेजमेंट (JCCM) कमेटी का पुनर्गठन किया है, जिसमें चैतन्य भानु चेयरमैन और संजीव चौधरी वाइस चेयरमैन बने हैं।

कंपनी प्रबंधन द्वारा जारी आदेश के तहत ज्वाइंट कंसल्टेटिव कमेटी को तीन स्तरीय प्रणाली में संगठित किया गया है।

कंपनी प्रबंधन द्वारा जारी आदेश के तहत ज्वाइंट कंसल्टेटिव कमेटी को तीन स्तरीय प्रणाली में संगठित किया गया है।

HighLights

  1. टाटा स्टील ने JCCM कमेटी का पुनर्गठन किया।

  2. चैतन्य भानु चेयरमैन, संजीव चौधरी वाइस चेयरमैन बने।

  3. सहयोग बढ़ाने, समस्याओं के त्वरित समाधान का लक्ष्य।

जासं, जमशेदपुर। टाटा स्टील प्रबंधन ने डिवीजनल ज्वाइंट कंसल्टेटिव काउंसिल ऑफ मैनेजमेंट (JCCM) कमेटी का पुनर्गठन किया है। नई कमेटी में वाइस प्रेसिडेंट (ऑपरेशंस, जमशेदपुर) चैतन्य भानु को चेयरमैन बनाया गया है।
 
कंपनी प्रबंधन द्वारा जारी आदेश के तहत ज्वाइंट कंसल्टेटिव कमेटी को तीन स्तरीय प्रणाली में संगठित किया गया है। इसका मुख्य उद्देश्य प्रबंधन और कर्मचारियों के बीच सहयोग को मजबूत बनाना, बेहतर तालमेल स्थापित करना और बदलती व्यावसायिक जरूरतों को पूरा करना है।
 

प्रबंधन और यूनियन प्रतिनिधियों को मिली जिम्मेदारी 

नई कमेटी में प्रबंधन की ओर से चीफ पीपल ऑफिसर अत्रेयी सान्याल, रेवेन्यू अकाउंट्स एंड एम्प्लॉई बेनिफिट्स चीफ अवनीश अरुण, कॉर्पोरेट सर्विसेज के वाइस प्रेसिडेंट डीबी सुंदरा रामम, प्रोसेस ऑटोमेशन एंड डिजिटल के चीफ ज्ञान प्रकाश और जमशेदपुर व रॉ मैटेरियल लोकेशन के चीफ सिक्योरिटी जितेंद्र सिंह सहित वाइस प्रेसिडेंट और चीफ स्तर के 24 अधिकारियों को शामिल किया गया है।
 
वहीं, कर्मचारी प्रतिनिधि के तौर पर टाटा वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष संजीव चौधरी को वाइस चेयरमैन बनाया गया है। इसके अलावा यूनियन के शेष 10 अधिकारियों को बतौर सदस्य जगह दी गई है।
 

विभिन्न लोकेशंस में भी पुनर्गठन 

टाटा स्टील मेरामंडली, टाटा स्टील रॉ मैटेरियल्स, तथा मार्केटिंग एंड सेल्स में भी कमेटी का पुनर्गठन किया गया है। सभी लोकेशंस में स्थानीय यूनियन नेताओं को कर्मचारी प्रतिनिधि के रूप में शामिल किया गया है। 
 
टिनप्लेट डिवीजन में वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष राकेश्वर पांडेय को कमेटी का वाइस चेयरमैन बनाया गया है। प्रबंधन का कहना है कि इस पुनर्गठन से परामर्श की प्रक्रिया और अधिक सुदृढ़ होगी। 
 
नई डिवीजनल कमेटियां संबंधित डिवीजन की परिचालन और कार्मिक समस्याओं पर संयुक्त रूप से विचार कर त्वरित समाधान सुनिश्चित करेंगी।