विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

टाटा स्टील जमशेदपुर प्लांट में शटल बस सेवा की शुरुआत: गेट पर खड़ी होगी बाइक, बस से अंदर जाएंगे कर्मचारी

Published: Thu, 10 Sep 2026 10:09 PM (IST)

टाटा स्टील जमशेदपुर प्लांट में कर्मचारियों की सुरक्षा और आवागमन को सुगम बनाने के लिए शटल बस सेवा शुरू की ...और पढ़ें

कंपनी प्रबंधन जमशेदपुर प्लांट के भीतर दोपहिया वाहनों के प्रवेश को चरणबद्ध तरीके से पूरी तरह बंद करने की योजना बना रहा है।

कंपनी प्रबंधन जमशेदपुर प्लांट के भीतर दोपहिया वाहनों के प्रवेश को चरणबद्ध तरीके से पूरी तरह बंद करने की योजना बना रहा है।

HighLights

  1. कर्मचारियों की सुरक्षा और आवागमन को सुगम बनाएगी यह सेवा।

  2. प्लांट के अंदर दोपहिया वाहनों का प्रवेश होगा बंद।

जासं, जमशेदपुर। टाटा स्टील जमशेदपुर प्लांट में सुरक्षा को और पुख्ता करने तथा कर्मचारियों के आवागमन को सुगम बनाने के लिए शटल बस सेवा की शुरुआत की गई है। 
 
गुरुवार सुबह कंपनी के वाइस प्रेसिडेंट (सेफ्टी, हेल्थ एंड सस्टेनेबिलिटी) राजीव मंगल और टाटा वर्कर्स यूनियन के डिप्टी प्रेसिडेंट शैलेश सिंह ने संयुक्त रूप से फीता काटकर इस नई बस सेवा का उद्घाटन किया।
 

फील्ड मैकेनिकल मेंटेनेंस से हुई शुरुआत

कंपनी प्रबंधन जमशेदपुर प्लांट के भीतर दोपहिया वाहनों के प्रवेश को चरणबद्ध तरीके से पूरी तरह बंद करने की योजना बना रहा है।
 
इसी पहल के तहत साकची स्थित फील्ड मैकेनिकल मेंटेनेंस के वर्क्स सर्विस ऑफिस (पुराना केरला समाजम मॉडल स्कूल) से बस सेवा शुरू की गई। 
 
इस विभाग में लगभग 450 कर्मचारी कार्यरत हैं। पहले शटडाउन के दौरान कर्मचारी अपने दोपहिया वाहनों या 'डीजी व्हील' से प्लांट के अंदर जाते थे, लेकिन अब वे सीधे बस से कार्यस्थल तक जाएंगे।
 

कंपनी के सभी गेटों से शुरू होगी शटल व्यवस्था

प्रबंधन की योजना के अनुसार, कर्मचारी अपने घर से दोपहिया वाहन से कंपनी गेट तक आएंगे और वहां से शटल बस के जरिए प्लांट के अंदर जाएंगे।
 
इसके लिए एनएमएल गेट, जुगसलाई पावर हाउस गेट और बिष्टुपुर मुख्य गेट के पास सुरक्षित पार्किंग स्थल चिन्हित किए जा रहे हैं।
 

यूनियन चुनाव के बाद पूरे प्लांट में होगी लागू

दिसंबर 2026 में टाटा वर्कर्स यूनियन का चुनाव प्रस्तावित है। चर्चा है कि कर्मचारियों की किसी भी संभावित नाराजगी से बचने के लिए इस व्यवस्था को पूरे प्लांट में यूनियन चुनाव के बाद ही पूर्ण रूप से प्रभावी किया जाएगा।

उद्घाटन समारोह में टाटा वर्कर्स यूनियन के उपाध्यक्ष शाहनवाज आलम सहित कंपनी के कई वरीय अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित थे।