टाटा स्टील में बंपर बहाली: IL-6 स्तर पर असिस्टेंट मैनेजर के 34 पदों पर निकली वेकेंसी, 30 अक्टूबर तक करें आवेदन
टाटा स्टील ने कर्मचारियों के करियर ग्रोथ के लिए IL-6 स्तर पर असिस्टेंट मैनेजर के 34 पदों पर आंतरिक बहाली ...और पढ़ें

टाटा स्टील ने अपने कर्मचारियों के करियर ग्रोथ और पदोन्नति को ध्यान में रखते हुए आंतरिक बहाली प्रक्रिया की घोषणा की है।
HighLights
टाटा स्टील में असिस्टेंट मैनेजर के 34 पदों पर बहाली।
आंतरिक कर्मचारियों के लिए करियर ग्रोथ का सुनहरा अवसर।
आवेदन की अंतिम तिथि 30 अक्टूबर, ऑनलाइन प्रक्रिया।
जागरण संवाददाता, जमशेदपुर। टाटा स्टील ने अपने कर्मचारियों के करियर ग्रोथ और पदोन्नति को ध्यान में रखते हुए आंतरिक बहाली प्रक्रिया (Internal Job Opening) की घोषणा की है।
कंपनी प्रबंधन द्वारा जारी सर्कुलर के अनुसार, आइएल-6 (IL-6) स्तर पर असिस्टेंट मैनेजर (Assistant Manager) के पदों पर आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।
इस प्रक्रिया के तहत चयनित योग्य अभ्यर्थियों को टाटा स्टील के किसी भी भारतीय या वैश्विक लोकेशन में आवश्यकतानुसार प्रतिनियुक्त किया जाएगा। इच्छुक एवं योग्य कर्मचारी आगामी 30 अक्टूबर तक इसके लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
अधिकतम तीन के लिए कर सकते हैं अप्लाई
कंपनी प्रबंधन ने कुल 34 विभिन्न विभागों (डोमेन) के लिए यह वेकेंसी निकाली है। सर्कुलर के नियमों के अनुसार, कोई भी योग्य कर्मचारी अधिकतम तीन अलग-अलग डोमेन के लिए अपनी दावेदारी पेश कर सकता है।
चयन प्रक्रिया और पात्रता मानदंड
चयन प्रक्रिया पूरी तरह से पारदर्शी और योग्यता पर आधारित होगी। अभ्यर्थियों का चयन ऑनलाइन लिखित परीक्षा (डोमेन वाइज) और उसके बाद साक्षात्कार (Interview) के माध्यम से किया जाएगा।
वहीं, सिक्योरिटी (सुरक्षा) डोमेन के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों को लिखित परीक्षा व इंटरव्यू के अलावा फिजिकल टेस्ट (शारीरिक दक्षता परीक्षा) से भी गुजरना होगा।
प्रबंधन ने स्पष्ट किया है कि केवल वही अभ्यर्थी पात्र होंगे जिन्होंने फुल टाइम (पूर्णकालिक) कोर्स की है। पार्ट टाइम, डिस्टेंस लर्निंग या पत्राचार (Correspondance) से की गई डिग्री/डिप्लोमा मान्य नहीं होंगे। सभी शैक्षणिक योग्यताएं एआईसीआरटीई (AICTE), यूजीसी (UGC) अथवा टाटा स्टील से मान्यता प्राप्त होनी चाहिए।
अनुभव की शर्त:
- बीई/बीटेक/एमई/एमटेक डिग्री धारकों के लिए टाटा स्टील या इसकी मर्ज्ड एंटिटी में कम से कम 3 साल का अनुभव अनिवार्य है।
- डिप्लोमा, ग्रेजुएट और पोस्ट ग्रेजुएट (PG) अभ्यर्थियों के लिए न्यूनतम 5 साल का अनुभव होना आवश्यक है।
- लेटरल भर्ती से आए कर्मचारियों के लिए बाहरी कंपनियों का 3 साल का अनुभव तथा टाटा स्टील में 2 से 3 साल का कार्यकाल होना जरूरी है।
किस पद (डोमेन) के लिए क्या है शैक्षणिक योग्यता
- एडमिनिस्ट्रेशन: फुल टाइम पोस्ट ग्रेजुएट डिग्री / पीजी डिप्लोमा / एमबीए / इंजीनियरिंग में डिग्री या डिप्लोमा / किसी भी विषय में ग्रेजुएट।
- एग्लोमरेट्स: किसी भी विषय में फुल टाइम इंजीनियरिंग डिग्री / डिप्लोमा या एक्स ओटी।
- आटोमेशन मेंटेनेंस: फुल टाइम बीटेक (मेकेनिकल/इलेक्ट्रिकल/इलेक्ट्रानिक्स) या डिप्लोमा (मेकेनिकल/इलेक्ट्रिकल/इलेक्ट्रानिक्स)।
- ब्लास्ट फर्नेस: किसी भी विषय में फुल टाइम इंजीनियरिंग डिग्री / डिप्लोमा या एक्स ओटी।
- केमिकल: बीएससी केमिस्ट्री या एमएससी केमिस्ट्री / बीटेक केमिकल इंजीनियरिंग।
- सिविल: सिविल में फुल टाइम इंजीनियरिंग डिग्री / डिप्लोमा।
- कोक प्लांट: किसी भी विषय में फुल टाइम इंजीनियरिंग डिग्री / डिप्लोमा या एक्स ओटी।
- कोल्ड रोलिंग: किसी भी विषय में फुल टाइम इंजीनियरिंग डिग्री / डिप्लोमा या एक्स ओटी।
- कार्पोरेट आडिट फाइनेंस एंड कमर्शियल: इंजीनियरिंग में डिग्री/डिप्लोमा / सीए इंटर / आईसीडब्ल्यूए इंटर / एमकॉम / बीकॉम।
- डीआरआई एंड डीआई आपरेशंस: किसी भी विषय में फुल टाइम इंजीनियरिंग डिग्री / डिप्लोमा या एक्स ओटी।
- इलेक्ट्रिकल: इलेक्ट्रिकल / इलेक्ट्रानिक्स / इंस्ट्रूमेंटेशन में फुल टाइम इंजीनियरिंग डिग्री / डिप्लोमा।
- इलेक्ट्रिकल टीएंडडी: इलेक्ट्रिकल में फुल टाइम इंजीनियरिंग डिग्री / डिप्लोमा।
- इंजीनियरिंग एंड प्रोजेक्ट: सिविल / इलेक्ट्रिकल / इलेक्ट्रानिक्स / इंस्ट्रूमेंटेशन / मेकेनिकल / इंडस्ट्रियल / प्रोडक्शन में फुल टाइम डिग्री / डिप्लोमा।
- एनवायरमेंटल मैनेजमेंट: बीई / बीटेक / एमटेक (सिविल/केमिकल/मेकेनिकल/एनवायरमेंटल/बायोटेक्नोलाजी) या एमएससी (केमिस्ट्री/एनवायरमेंटल साइंस)।
- हेवी इक्विपमेंट: मेकेनिकल / इलेक्ट्रिकल / इलेक्ट्रानिक्स / मेकाट्रानिक्स / आटोमोबाइल में डिग्री / डिप्लोमा।
- हाट रोलिंग: किसी भी विषय में फुल टाइम इंजीनियरिंग डिग्री / डिप्लोमा या एक्स ओटी।
- ह्यूमन रिसोर्स मैनेजमेंट (HRM): एचआरएम/पर्सनल मैनेजमेंट/सोशल वेलफेयर/लेबर वेलफेयर में फुल टाइम पीजी डिप्लोमा/डिग्री।
- लीगल: किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से फुल टाइम एलएलबी।
- लाजिस्टिक्स एंड सप्लाई चेन: पीजी डिग्री/डिप्लोमा/एमबीए/इंजीनियरिंग डिग्री/डिप्लोमा/किसी भी विषय में ग्रेजुएट।
- मार्केटिंग एंड सेल्स: पीजी डिग्री/डिप्लोमा/एमबीए/इंजीनियरिंग डिग्री/डिप्लोमा/किसी भी विषय में ग्रेजुएट।
- मेकेनिकल: मेकेनिकल / इंडस्ट्रियल / प्रोडक्शन में फुल टाइम डिग्री / डिप्लोमा।
- माइन सर्वे (कोल): एआईसीटीई मान्यता प्राप्त कॉलेज से सर्वे में ग्रेजुएट/डिप्लोमा एवं डीजीएमएस द्वारा जारी कोल सर्वे सर्टिफिकेट।
- माइन सर्वे (मेटल): एआईसीटीई मान्यता प्राप्त कॉलेज से सर्वे में ग्रेजुएट/डिप्लोमा एवं डीजीएमएस द्वारा जारी मेटल माइंस सर्वे सर्टिफिकेट।
- माइनिंग आपरेशंस (कोल): माइनिंग इंजीनियरिंग में डिग्री या एएमआईई या डिप्लोमा इन माइनिंग एवं सेकंड क्लास माइन मैनेजर सर्टिफिकेट (कोल)।
- माइनिंग आपरेशंस (मेटल): माइनिंग इंजीनियरिंग में डिग्री या एएमआईई या डिप्लोमा इन माइनिंग एवं सेकंड क्लास माइन मैनेजर सर्टिफिकेट (मेटल)।
- वन आईटी: इंजीनियरिंग डिग्री/बीएससी इंजीनियरिंग/एमई/एमटेक/एमबीए/पीजी डिप्लोमा इन इंजीनियरिंग/एमएससी (मैथ्स, स्टैट्स, फिजिक्स)/एमसीए।
- पावर प्लांट आपरेशंस: मेकेनिकल/इलेक्ट्रिकल/इलेक्ट्रानिक्स/पावर इंजीनियरिंग/इंस्ट्रूमेंटेशन में फुल टाइम डिग्री/डिप्लोमा।
- प्रोक्योरमेंट: पीजी डिग्री/डिप्लोमा/एमबीए/इंजीनियरिंग डिग्री/डिप्लोमा/किसी भी विषय में ग्रेजुएट।
- क्वालिटी एश्योरेंस एंड प्रोडक्ट एप्लीकेशन: मेटलर्जी/मटेरियल साइंस/मेकेनिकल/प्रोडक्शन में फुल टाइम डिग्री/डिप्लोमा।
- आरएंडडी (R&D): किसी भी विषय में डिप्लोमा या इंजीनियरिंग/एमएससी / एएमआईई।
- रिफ्रैक्टरीज: सेरेमिक्स में फुल टाइम इंजीनियरिंग डिग्री/डिप्लोमा या एक्स ओटी।
- सेफ्टी: किसी भी विषय में फुल टाइम इंजीनियरिंग डिग्री/डिप्लोमा/ग्रेजुएट/पोस्ट ग्रेजुएट इन साइंस। इंडस्ट्रियल सेफ्टी में डिग्री/डिप्लोमा अनिवार्य।
- सिक्योरिटी: किसी भी विषय में ग्रेजुएट एवं सिक्योरिटी फंक्शन में 7 साल का अनुभव अनिवार्य।
- स्टील मेकिंग: किसी भी विषय में फुल टाइम इंजीनियरिंग डिग्री/डिप्लोमा या एक्स ओटी।
