Move to Jagran APP

Tata Steel : टाटा स्टील की इस कंपनी के कर्मचारियों के लिए खुशखबरी, मिलने जा रहा है 81,500 तक अंतरिम राशि

Tata Steel टाटा स्टील की सब्सिडियरी कंपनी टाटा स्टील यूटिलिटीज एंड इंफ्रास्ट्रक्चर सर्विसेज लिमिटेड यानि जुस्को के कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी है। कर्मचारियों को जल्द ही अधिकतम 81500 रु. अंतरिम राशि के रूप में मिलने वाला है...

By Jitendra SinghEdited By: Published: Thu, 09 Dec 2021 11:05 AM (IST)Updated: Thu, 09 Dec 2021 11:05 AM (IST)
Tata Steel : टाटा स्टील की इस कंपनी के कर्मचारियों के लिए खुशखबरी, मिलने जा रहा है 81,500 तक अंतरिम राशि
Tata Steel : जुस्को के कर्मचारियों के लिए खुशखबरी, मिलने जा रहा है 81,500 तक अंतरिम राशि

जासं, जमशेदपुर : टाटा स्टील यूटिलिटीज एंड इंफ्रास्ट्रक्चर सर्विसेज लिमिटेड (पूर्व में जुस्को) के कर्मचारियों को अंतरिम राशि के रूप में न्यूनतम 37 हजार से लेकर अधिकतम 81,500 रुपये तक मिलेंगे। बुधवार को कंपनी प्रबंधन ने एक सूची जारी कर दी है जिसमें ग्रेडवार किस कर्मचारी कितनी राशि मिलेगी, इसकी जानकारी दी गई है।

loksabha election banner

पिछले 48 माह से लंबित है ग्रेड रिवीजन

टाटा स्टील की अनुषंगी इकाई, जुस्को में पहली जनवरी 2018 (48 माह) से ग्रेड रिवीजन लंबित है। कंपनी की मान्यता प्राप्त जुस्को यूनियन के चुनाव का मामला झारखंड हाईकोर्ट में विचाराधीन है। ऐसे में कंपनी प्रबंधन और यूनियन नेतृत्व के बीच वेतन पुर्नरीक्षण समझौते पर वार्ता नहीं हो पा रही है। जिसे देखते हुए कंपनी प्रबंधन ने स्वत: ही कर्मचारियों को उनके वर्तमान बेसिक व डीए के आधार पर अंतरिम राशि भेजने का निर्णय लिया है। ऐसे में कर्मचारियों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।

वेतन समझौता के बाद एरियर में समाहित होगी राशि

हालांकि कंपनी प्रबंधन द्वारा दी जा रही अंतरिम राशि वर्तमान बेसिक-डीए का कितना प्रतिशत है यह उल्लेख नहीं है। लेकिन कंपनी प्रबंधन द्वारा जारी पत्र में स्पष्ट जानकारी दी गई है कि अंतरिम राशि को वेतन समझौता होने के बाद उनके एरियर की राशि में समायोजित कर दिया जाएगा। जुस्को कंपनी में लगभग 800 स्थायी कर्मचारी हैं जिनके खाते में सोमवार तक अंतरिम राशि का पैसा प्रबंधन भेज देगी।

किस ग्रेड के कर्मचारी को कितनी मिलेगी अंतरिम रिलीफ राशि

ग्रेड : अंतरिम रिलीफ राशि

  • पी-01 : 45,000
  • पी-02 : 46,000
  • पी-03 : 47,000
  • पी-04 : 48,000
  • पी-05 : 49,000
  • पी-06 : 50,000
  • पी-07 : 51,500
  • पी-08 : 53,000
  • पी-09 : 54,500
  • पी-10 : 56,000
  • पी-11 : 57,500
  • पी-12 : 59,500
  • पी-13 : 61,500
  • पी-14 : 63,500
  • पी-15 : 66,000
  • पी-16 : 73,000
  • पी-17 : 74,000

जी सीरीज

  • जी-01 : 45,000
  • जी-02 : 46,000
  • जी-03 : 47,000
  • जी-04 : 48,000
  • जी-05 : 49,000
  • जी-06 : 51,500
  • जी-07 : 53,000
  • जी-08 : 54,500
  • जी-09 : 56,000
  • जी-10 : 57,500
  • जी-11 : 58,000
  • जी-12 : 59,500

एच सीरीज

  • एच-01 : 48,000

टी सीरीज

  • टी-02 : 48,000
  • टी-03 : 54,000

के सीरीज

  • के-01 : 71,000
  • के-02 : 71,500
  • के-03 : 72,000
  • के-04 : 72,500
  • के-05 : 73,000
  • के-06 : 73,500
  • के-07 : 74,000
  • के-08 : 74,500
  • के-09 : 75,500
  • के-10 : 76,000
  • के-11 : 76,500
  • के-12 : 77,000
  • के-13 : 77,500
  • के-14 : 78,000
  • के-15 : 78,500
  • के-16 : 79,000
  • के-17 : 80,000
  • के-18 : 80,500
  • के-19 : 81,000
  • के-20 : 81,500

जेएस/जेएस सीरीज ग्रेड

  • जेडब्ल्यू-1 : 37,000
  • जेडब्ल्यू-2 : 37,000
  • जेडब्ल्यू-3 : 37,000
  • जेडब्ल्यू-4 : 56,000
  • जेडब्ल्यू-5 : 56,000
  • जेडब्लयू-6 : 56,000
  • जेएस-1 : 71,000
  • जेएस-2 : 71,000
  • जेएस-3 : 71,000
  • जेएस-4 : 71,000

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.