Move to Jagran APP

टाटा स्टील में कर्मचारियों को अब भोजन आठ और चाय दो रुपये में Jamshedpur News

13500 स्थायी व 20 हजार ठेका कर्मचारी हर दिन करते हैं नाश्ता व भोजन तय हुई नई दर प्रति प्लेट 38 रुपये पड़ता खाना कंपनी देती है सब्सिडी।

By Vikas SrivastavaEdited By: Published: Mon, 29 Jun 2020 11:34 PM (IST)Updated: Mon, 29 Jun 2020 11:34 PM (IST)
टाटा स्टील में कर्मचारियों को अब भोजन आठ और चाय दो रुपये में Jamshedpur News
टाटा स्टील में कर्मचारियों को अब भोजन आठ और चाय दो रुपये में Jamshedpur News

जमशेदपुर (जागरण संवाददाता)। टाटा स्टील कंपनी अपने कैंटीन में अब एक सितंबर से दोपहर व रात का खाना साढ़े पांच के बजाए आठ रुपये और चाय एक रुपये की जगह दो रुपये में देगी। सोमवार को सेंट्रल कैंटीन मैनेजमेंट कमेटी की बैठक यह निर्णय लिया गया।

loksabha election banner

टाटा स्टील कंपनी में ग्रेड रिवीजन समझौते के बाद कैंटीन में मिलने वाले नाश्ते व भोजन की दर में बढ़ोतरी की जाती है। इस बार भी ग्रेड रिवीजन समझौते के बाद कंपनी ने वर्तमान बाजार भाव को ध्यान में रखते हुए टाटा वर्कर्स यूनियन को 25, 40 व 50 फीसद सब्सिडी के साथ तीन प्रस्ताव दिए थे। जिसे यूनियन नेतृत्व ने मानने से इन्कार कर दिया था। कंपनी ने दिए गए प्रस्ताव पर सेंट्रल कैंटीन मैनेजमेंट कमेटी की तीन दौर की बैठक के बाद नई दरें तय की हैं। मिक्चर, नमकीन, सेव, पकौड़ा की दर में किसी तरह की कोई बढ़ोतरी नहीं की गई है। 

प्रति प्लेट चार की जगह मिलेंगे दो पूड़ी या रोटी

कैंटीन में पहले कर्मचारियों को प्रति प्लेट चार पूड़ी या रोटी मिलते थे। पर कर्मचारियों को शिकायत रहती थी कि इसके साथ मिलने वाली 100 ग्राम सब्जी कम पड़ जाती है। नई व्यवस्था के तहत अब चार की जगह दो पूड़ी ही मिलेंगे।

बेहतर क्वालिटी के लिए होगा औचक निरीक्षण

सेंट्रल कैंटीन मैनेजमेंट कमेटी ने खाने की गुणवत्ता बेहतर करने के लिए कई तरह के सुझाव दिए गए हैं। वहीं, चार कमेटी बनाए गए हैं जो कैंटीन का अब औचक निरीक्षण करेंगे।

वर्तमान व नई दर

सामग्री   -       वर्तमान दर -  नई दर

आलूचप -            2.50    - 3.00

बूंदिया -               2.00      - 3.00 

इडली (दो पीस) -   3.00   - 4.00

खीर (दो प्लेट)-      2.00    - 3.00

मिक्चर (दो प्लेट) - 3.00  - 3.00

निमकी (दो प्लेट) - 3.00   -3.00

पकौड़ा (दो प्लेट) -  3.00  - 3.00 

सेव (दो प्लेट) -      3.00   - 3.00 

सेवई (दो प्लेट) -     2.00   - 3.00 

चाय (प्रति कप) -    1.00   - 2.00

उपमा (दो प्लेट) -    3.00  - 4.00 

वेज खाना (दोपहर) - 5.50 - 8.00

अंडा करी (दोपहर) -  5.50 - 8.00

वेज खाना (रात) - 5.50  -  8.00

अंडाकरी (रात) - 5.50  -  8.00


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.