टाटा स्टील कलर्स में बोनस फार्मूला पर मंथन
टाटा स्टील कलर्स प्राइवेट लिमिटेड के जमशेदपुर प्लांट में आगामी वर्ष के बोनस फॉर्मूले पर प्रबंधन और यूनियन के बीच ...और पढ़ें

जमशेदपुर प्लांट में सोमवार को आगामी वर्ष के बोनस फार्मूला को लेकर प्रबंधन और यूनियन के बीच बैठक हुई।
HighLights
जमशेदपुर प्लांट में आगामी बोनस फॉर्मूले पर महत्वपूर्ण बैठक हुई।
CHRO अनीशा प्रमाणिक ने पुणे से आकर वार्ता में भाग लिया।
कर्मचारियों के लिए न्यायसंगत और बेहतर बोनस पर चर्चा हुई।
जासं, जमशेदपुर। टाटा स्टील कलर्स प्राइवेट लिमिटेड के जमशेदपुर प्लांट में सोमवार को आगामी वर्ष के बोनस फॉर्मूले को लेकर प्रबंधन और टाटा स्टील कलर्स एम्प्लॉइज यूनियन के बीच एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।
कंपनी की नवनियुक्त चीफ ह्यूमन रिसोर्स ऑफिसर (CHRO) अनीशा प्रमाणिक बोनस वार्ता में शामिल होने के लिए विशेष रूप से पुणे से जमशेदपुर प्लांट पहुंचीं।
बैठक की शुरुआत में यूनियन पदाधिकारियों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत करते हुए पुष्पगुच्छ (बुके) भेंट किया और नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं।
सकारात्मक माहौल में आयोजित इस बैठक में कर्मचारियों के कल्याण, उत्पादन लक्ष्य, उत्पादकता (Productivity) और कंपनी के वार्षिक प्रदर्शन के मानकों को ध्यान में रखते हुए नया बोनस फॉर्मूला तैयार करने पर विस्तार से चर्चा हुई।
यूनियन प्रतिनिधियों ने स्पष्ट किया कि कर्मचारियों के कड़ी मेहनत और योगदान के अनुरूप एक न्यायसंगत और बेहतर बोनस फॉर्मूला लागू किया जाना चाहिए।
यूनियन पदाधिकारियों ने उम्मीद जताई कि प्रबंधन के साथ सौहार्दपूर्ण बातचीत के जरिए एक ऐसा फॉर्मूला तय होगा जो कर्मचारियों की अपेक्षाओं पर खरा उतरेगा।
बैठक में ये रहे उपस्थित
प्रबंधन की ओर से: CHRO अनीशा प्रमाणिक, डीजीएम (HR) राजेश कुमार त्रिपाठी और डिप्टी हेड (HR) मनीष कुमार।
यूनियन की ओर से: अध्यक्ष राकेश्वर पांडेय, वर्किंग प्रेसिडेंट विजय खान, डिप्टी प्रेसिडेंट अभिषेक श्रीवास्तव, महासचिव संजय सिंह, उपाध्यक्ष हुसैन ओला कादरी, संगठन सचिव प्रवीण कुमार राय सहित अन्य कमेटी सदस्य उपस्थित थे।
