विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 15, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

टाटा स्टील में मनाया गया स्वतंत्रता दिवस, वाइस प्रेसिडेंट ने ट्रंप टैरिफ पर भी कही बड़ी बात

Published: Fri, 15 Aug 2025 04:28 PM (IST)

जमशेदपुर में स्वतंत्रता दिवस पर टाटा स्टील के वाइस प्रेसिडेंट डी बी सुंदर रामम ने ध्वजारोहण किया। उन्होंने कहा कि ...और पढ़ें

टाटा स्टील प्लांट मे वाइस प्रेसिडेंट ने किया ध्वजरोहण
टाटा स्टील प्लांट मे वाइस प्रेसिडेंट ने किया ध्वजरोहण

HighLights

  1. टाटा स्टील में स्वतंत्रता दिवस पर ध्वजारोहण |
  2. ट्रम्प टेरिफ का भारत पर असर नहीं |
  3. लीज नवीनीकरण के लिए सरकार से बातचीत |

जागरण संवाददाता, जमशेदपुर। 79वें स्वतंत्रता दिवस पर टाटा स्टील के वर्कर्स गेट पर टाटा स्टील के वाइस प्रेसिडेंट डीबी सुंदर रामम ने ध्वजारोहण कर राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी।

पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने कहा कि ट्रंप टैरिफ का टाटा स्टील के भारतीय परिचालन में कोई असर नहीं है। हां.. यूरोप परिचालन में इसका कुछ असर पड़ सकता है, हम इसकी समीक्षा कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि कंपनी अपनी रणनीति के तहत आंतरिक और बाहरी प्रभाव पर काम कर रही है। हालांकि, बाहरी व्यवस्था हमारे कंट्रोल में नहीं है, आंतरिक व्यवस्था के तहत हम कॉस्ट कंट्रोल पर ध्यान दे रहे हैं।

उन्होंने मैन पावर कटौती पर कहा कि टाटा स्टील मे AI पर काम कर रही है और कर्मचारियों की कटौती अंतिम उपाय है। हम उत्पादन लागत बढ़ाने से लेकर कोल की गुणवत्ता बढ़ाने पर विचार कर रहे है।

टाटा स्टील की लीज 31 अगस्त को समाप्त हो रही है। उन्होंने कहा कि लीज नवीनीकरण पर हम झारखंड सरकार से बात कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि हमारी कोशिश है कि जल्द समझौता हो।

VP ने कहा कि हमारी कोशिश है कि लीज समझौता कुछ भी हो, हम पूरे शहर को नागरिक सुविधा प्रदान करें। वहीं उन्होंने बढ़ती सड़क दुर्घटना पर चिंता जाहिर की। साथ ही शहरवासियों को ट्रैफिक नियमों का अनुपालन करने की अपील की।

उन्होंने कहा कि शहर के लिए मास्टर प्लान तैयार किया जा रहा है, ताकि बढ़ती ट्रैफिक व्यवस्था को ठीक किया जा सके। स्वतंत्रता दिवस पर उन्होंने टाटा स्टील के सभी कर्मचारियों और शहरवासियो को शुभकामनाएं दीं।