टाटा स्टील में 227.61 करोड़ से ज्यादा मिलेगा बोनस
टाटा स्टील में बीते वित्तीय वर्ष के लिए 2020-21 में कर्मचारियों को 227.61 करोड़ रुपये से ज्यादा बोनस मिल सकता है। हालांकि टाटा वर्कर्स यूनियन का यह चुनावी साल है और इसके बाद चुनाव होना है। ऐसे में अनुमान लगाया जा रहा है कि बोनस का आंकड़ा पिछले वर्ष की तरह 239 करोड़ रुपये तक भी पहुंच सकता है।
जासं, जमशेदपुर : टाटा स्टील में बीते वित्तीय वर्ष के लिए 2020-21 में कर्मचारियों को 227.61 करोड़ रुपये से ज्यादा बोनस मिल सकता है। हालांकि टाटा वर्कर्स यूनियन का यह चुनावी साल है और इसके बाद चुनाव होना है। ऐसे में अनुमान लगाया जा रहा है कि बोनस का आंकड़ा पिछले वर्ष की तरह 239 करोड़ रुपये तक भी पहुंच सकता है। बशर्ते यूनियन का शीर्षस्थ नेतृत्व इसके लिए सहीं तैयारी कर बोनस वार्ता में शामिल हो।
टाटा स्टील प्रबंधन और टाटा वर्कर्स यूनियन के बीच बोनस को लेकर एक फार्मूला तय हुआ है। इसमें मुनाफा, उत्पादकता, प्रोफिटिबिलिटी और सेफ्टी को शामिल किया गया है। ऐसे में तय फार्मूला के तहत कर्मचारियों को इस वर्ष 227.61 करोड़ रुपये मिलना तय माना जा रहा है।
सेफ्टी में घटेंगे 5 करोड़ रुपये
टाटा स्टील के बोनस फार्मूले में सेफ्टी को भी शामिल किया गया है। लेकिन यूनियन के शीर्षस्थ नेतृत्व ने सेफ्टी में ठेका कर्मचारियों के साथ होने वाली दुर्घटनाओं को भी इसमें शामिल किया था। ऐसे में उनके साथ होने वाली दुर्घटनाओं का असर स्थायी कर्मचारियों के बोनस पर पड़ेगा और लांस टाइम इंज्यूरी 0.40 है तो सेफ्टी में मिलने वाला पांच करोड़ रुपये इस बार नहीं मिलेगा।
अध्यक्ष ने भेजा प्रबंधन को पत्र
टाटा वर्कर्स यूनियन अध्यक्ष आर रवि प्रसाद ने मंगलवार को एक पत्र टाटा स्टील के एमडी टीवी नरेंद्रन को भेजा है। इसमें बोनस पर आधिकारिक वार्ता शुरू करने की मांग की गई है। इस पत्र के भेजने के बाद ही वाइस प्रेसिडेंट एचआरएम सुरेश दत्त त्रिपाठी के साथ यूनियन के शीर्षस्थ नेतृत्व के बीच वार्ता शुरू होगी।
ये है बोनस का फार्मूला
मुनाफा : 6743 करोड़ : 1.5 प्रतिशत : 101.15 करोड़
प्रोफिटिबिलिटी (प्रोफिट प्रतिटन बिक्री योग्य स्टील) : 5473 रुपये प्रति टन : 36.5 करोड़
उत्पादकता : 803 प्रति कर्मचारी : 90 करोड़
सेफ्टी : 00 करोड़
कुल बोनस : 2019-20 : 227.61 करोड़