Move to Jagran APP

राकेश्वर पांडेय आठवीं बार बने टाटा पावर यूनियन अध्यक्ष

जोजोबेड़ा टाटा पावर इकाई की मान्यता प्राप्त टाटा पावर इम्प्लाइज यूनियन में आठवीं बार राकेश्वर पांडेय को अध्यक्ष चुना गया।

By Edited By: Published: Wed, 20 Feb 2019 09:15 AM (IST)Updated: Wed, 20 Feb 2019 11:55 AM (IST)
राकेश्वर पांडेय आठवीं बार बने टाटा पावर यूनियन अध्यक्ष
राकेश्वर पांडेय आठवीं बार बने टाटा पावर यूनियन अध्यक्ष

जासं, जमशेदपुर : जोजोबेड़ा टाटा पावर इकाई की मान्यता प्राप्त टाटा पावर इम्प्लाइज यूनियन में आठवीं बार राकेश्वर पांडेय को अध्यक्ष चुना गया। वहीं एक बार फिर पिंटू कुमार श्रीवास्तव उपाध्यक्ष व नरेश चौधरी महामंत्री चुने गए। मंगलवार को चुनावी प्रक्रिया के तहत दोपहर साढ़े बारह बजे मतदान शुरू हुआ जो अपराह्न साढ़े तीन बजे तक चला।

prime article banner

दस कमेटी मेंबरों में एक का निर्विरोध होने से नौ कमेटी मेंबरों का ही चुनाव हुआ। विजयी कमेटी मेंबरों ने यूनियन के अध्यक्ष पद पर राकेश्वर पांडेय को-ऑप्शन किया। साथ ही शेष पदाधिकारियों के मनोनयन के लिए उन्हें अधिकृत भी कर दिया। देर शाम तक यूनियन पदाधिकारियों के नामों की घोषणा कर दी गई। चुनाव संपन्न कराने में चुनाव पदाधिकारी डीके सिंह, सहायक चुनाव पदाधिकारी परविंदर सिंह, पर्यवेक्षक सुदामा तिवारी व सुरक्षा अधिकारी राजेश सिन्हा की भूमिका रही।

पिंटू को मिले सर्वाधिक मत

कंपनी के ऑपरेशन डिपार्टमेंट (क्षेत्र संख्या एक) में सात सीट पर 14 उम्मीदवार चुनावी मैदान में थे। इसमें सर्वाधिक 30 मत पिंटू श्रीवास्तव को मिले। वहीं डीएन पांडेय को 27, मुकेश कुमार 25, नरेश कुमार चौधरी 25, देवशंकर तिवारी 24, संजय कुमार चौधरी 22 व अभिषेक रंजन को 13 मत मिले। क्षेत्र संख्या दो सीएचपी (कोल्ड हैंडलिंग प्लांट) में दो सीट पर तीन उम्मीदवार मैदान में थे। वहां से पंकज कुमार राय 31 व शिवनाथ बनर्जी 28 मत प्राप्त कर विजयी हुए। क्षेत्र संख्या तीन एमएमडी विभाग से एक सीट पर सुरेश कुमार सिंह पूर्व में निर्विरोध निर्वाचित हुए थे।

यूनियन कार्यकारिणी एक नजर में

अध्यक्ष- राकेश्वर पांडेय

उपाध्यक्ष- पिंटू कुमार श्रीवास्तव

महामंत्री- नरेश कुमार चौधरी

सह महासचिव- पंकज कुमार राय

कोषाध्यक्ष- दीनानाथ पांडेय

कमेटी मेंबर - मुकेश कुमार, देवशंकर तिवारी, संजीव कुमार चौधरी, अभिषेक रंजन, शिवनाथ बनर्जी व सुरेश कुमार सिंह।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.