Move to Jagran APP

पिगमेंट यूनियन में अरविंद का निर्वाचन जायज : डीएलसी

उपश्रमायुक्त ने टाटा वर्कर्स यूनियन उपाध्यक्ष अरविंद पांडेय को बड़ी राहत दी है। श्रम

By JagranEdited By: Published: Fri, 23 Jun 2017 02:45 AM (IST)Updated: Fri, 23 Jun 2017 02:45 AM (IST)
पिगमेंट यूनियन में अरविंद का निर्वाचन जायज : डीएलसी
पिगमेंट यूनियन में अरविंद का निर्वाचन जायज : डीएलसी

जमशेदपुर : उपश्रमायुक्त ने टाटा वर्कर्स यूनियन उपाध्यक्ष अरविंद पांडेय को बड़ी राहत दी है। श्रम अधीक्षक दिगंबर महतो की रिपोर्ट के आधार पर उपश्रमायुक्त राकेश प्रसाद ने टाटा पिगमेंट वर्कर्स यूनियन में अरविंद पांडेय के निर्वाचन को जायज ठहराया है। उप श्रमायुक्त ने श्रमायुक्त सह ट्रेड यूनियन रजिस्ट्रार से अनुशसा की है कि अरविंद पाडेय के नेतृत्व में गठित यूनियन को रजिस्टर 2बी में दर्ज किया जाय। मालूम हो कि टाटा पिगमेंट वर्कर्स यूनियन चुनाव में जीत दर्ज करने वाले 13 में से 11 कमेटी मेंबरों ने अरविंद पाडेय को को-ऑप्शन कर अध्यक्ष बनाया था। यूनियन में पहले अध्यक्ष राकेश्वर पाडेय थे। राकेश्वर डेढ़ दशक बाद इस यूनियन से बाहर हुए थे। चुनाव के दो सप्ताह बाद टाटा स्टील प्रबंधन ने मामले में अरविंद पाडेय को शो-कॉज जारी किया था। अरविंद पाडेय इससे उलझन में पड़ गए थे। अब उप श्रमायुक्त राकेश प्रसाद ने अरविंद पाडेय की यूनियन के पक्ष में सरकार को अपनी रिपोर्ट भेजी है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.