Move to Jagran APP

राकेश्वर पांडेय को पिगमेंट यूनियन की ना

इंटक के राष्ट्रीय अध्यक्ष जी. संजीवा रेड्डी ने टाटा पिगमेंट वर्कस

By JagranEdited By: Published: Sun, 02 Jul 2017 09:23 PM (IST)Updated: Sun, 02 Jul 2017 09:23 PM (IST)
राकेश्वर पांडेय को पिगमेंट यूनियन की ना
राकेश्वर पांडेय को पिगमेंट यूनियन की ना

जागरण संवाददाता, जमशेदपुर : इंटक के राष्ट्रीय अध्यक्ष जी. संजीवा रेड्डी ने टाटा पिगमेंट वर्कर्स यूनियन में राकेश्वर पांडेय को अध्यक्ष और अरविंद पांडेय को महामंत्री बनाने की सलाह दी है। पिगमेंट यूनियन के पदाधिकारियों ने इस सलाह को मानने से इनकार कर दिया है। पदाधिकारियों ने दो टूक कहा है कि यूनियन में राकेश्वर पांडेय के लिए अब जगह नहीं है। कर्मचारियों ने अपना नेता अरविंद पांडेय को चुन लिया है। नई कार्यकारिणी का नाम श्रम विभाग ने रजिस्टर-बी में भी दर्ज कर लिया है। ऊपर से थोपे गए नेता को यूनियन में स्वीकार नहीं किया जाएगा। इस मामले को लेकर रविवार को पिगमेंट यूनियन के पदाधिकारियों और कमेटी मेंबरों ने बैठक की। बैठक में कहा गया कि भले ही पिगमेंट यूनियन छोटी है मगर इसका भी अपना एक संविधान है। इसी संविधान के तहत 15 माह बाद 2 जून 2017 को सरकारी पर्यवेक्षक की निगरानी में चुनाव हुआ था। जनता अपने नेता का चुनाव कर चुकी है। सरकार भी इस चुनाव को मान्यता दे चुकी है। ये चुनाव राकेश्वर पांडेय के खिलाफ लड़ा गया था। इसमें उनके नाम का एक भी समिति सदस्य ने को-ऑप्शन के लिए प्रस्ताव नहीं दिया था। अब पूरी कमेटी का गठन हो गया है। इंटक के वरिष्ठ पदाधिकारी अपनी सलाह न दें और लोकतंत्र का गला न घोंटे। हम अपने कर्मचारियों के जनादेश एवं सरकार के आदेश का पालन करेंगे। हमारे यहां अध्यक्ष के रूप में अरविंद कुमार पांडेय और महामंत्री दिनेश तिवारी हैं और रहेंगे। बैठक में कार्यकारी अध्यक्ष विनोद कुमार सिंह, उपाध्यक्ष जितेंद्र कुमार सिंह, महासचिव दिनेश तिवारी, उप महासचिव कमलेश कुमार शर्मा, राजेश सरदार, कोषाध्यक्ष राकेश कुमार यादव, सदस्य अनिल प्रसाद, सुनील प्रसाद, खेलाराम, जी. सत्यनारायण राव व पायो उपस्थित थे।

loksabha election banner

------------------

पिगमेंट यूनियन का गठन हो चुका है। इसमें राकेश्वर पांडेय के लिए कहीं कोई स्थान नहीं है। तीन साल बाद दोबारा चुनाव होगा तब इंटक के शीर्ष नेतृत्व की सलाह पर गौर किया जाएगा। अभी हम कुछ नहीं कर सकते।

-दिनेश तिवारी, महासचिव, पिगमेंट वर्कर्स यूनियन।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.