अरविंद पांडेय के नेतृत्व वाली पिगमेंट यूनियन रजिस्टर बी में दर्ज
झारखंड सरकार ने अरविंद पांडेय एंड टीम को बड़ी राहत दी है।
जागरण संवाददाता, जमशेदपुर : झारखंड सरकार ने अरविंद पांडेय एंड टीम को बड़ी राहत दी है। सरकार के श्रम नियोजन एवं प्रशिक्षण विभाग ने अरविंद पांडेय के नेतृत्व में बनी टाटा पिगमेंट वर्कर्स यूनियन को मान्यता दे दी है। नई कार्यकारिणी को सरकार के रजिस्टर बी में भी दर्ज कर लिया है। श्रमिक संघ के अपर निबंधक उमेश प्रसाद सिंह ने यूनियन को रजिस्टर बी में दर्ज किए जाने की सूचना पत्र के माध्यम से पिगमेंट यूनियन अध्यक्ष अरविंद पांडेय को गुरुवार को दी है। पत्र के अनुसार अध्यक्ष अरविंद कुमार पांडेय, कार्यकारी अध्यक्ष बिनोद कुमार सिंह, उपाध्यक्ष जितेंद्र कुमार सिंह, महासचिव दिनेश तिवारी, सहायक सचिव कमलेश कुमार शर्मा, राजेश सरदार, कोषाध्यक्ष राकेश कुमार यादव समेत सभी कमेटी मेंबरों का नाम रजिस्टर बी में दर्ज किया गया है।
----------------
राकेश्वर के खिलाफ पिगमेंट यूनियन एकजुट
टाटा पिगमेंट वर्कर्स यूनियन के कमेटी मेंबरों की बैठक गुरुवार को यूनियन कार्यालय में हुई। बैठक में सभी ने एक स्वर में राकेश्वर पांडेय का विरोध किया। कहा कि राकेश्वर चुनाव हार चुके हैं। अब उन्हें किसी भी सूरत में अध्यक्ष के पद पर स्वीकार नहीं करेंगे। बैठक में विनोद कुमार सिंह, जितेंद्र कुमार सिंह, दिनेश तिवारी, कमलेश शर्मा, राजेश सरदार, राकेश यादव, खेला राम, पायो, अनिल प्रसाद, सुनील प्रसाद व सत्य नारायण उपस्थित थे।