टाटा पिगमेंट में 48 लाख रुपये बंटेगा बोनस
रंग बनाने वाले कंपनी टाटा पिगमेंट में इस बार 18.80 फीसद बोनस बंटेगा। कर्मचा
जासं, जमशेदपुर : रंग बनाने वाले कंपनी टाटा पिगमेंट में इस बार 18.80 फीसद बोनस बंटेगा। कर्मचारियों को अधिकतम 51,464 और न्यूनतम 18,789 रुपये मिलेंगे। बोनस का पैसा मंगलवार तक कर्मचारियों के बैंक खातों में भेज दिया जाएगा। टाटा पिगमेंट प्रबंधन और यूनियन नेतृत्व के बीच शुक्रवार को सालाना बोनस पर समझौता हो गया। समझौते के अनुसार कर्मचारियों को इस बार 48.25 लाख रुपये बोनस मद में मिलेंगे। कंपनी में कार्यरत 124 कर्मचारियों के बीच यह बोनस देय होगा। समझौता पत्र पर प्रबंधन की ओर से एमडी शुभेनजीत चौधरी, वरीय महाप्रबंधक ओपी गुप्ता, एजीएम (एचआर) वी. नटराजन, चीफ वर्क्स मैनेजर पीकेपी सिंह, चीफ फाइनेंस एंड एकाउंट्स दिनेश अग्रवाल व एचआर एंड एडमिनिस्ट्रेशन से निधि सिन्हा एवं यूनियन से कार्यकारी अध्यक्ष विनोद कुमार सिंह, उपाध्यक्ष जितेंद्र कुमार सिंह, महासचिव दिनेश तिवारी, संयुक्त महासचिव कमलेश कुमार शर्मा, राजेश सरदार व कोषाध्यक्ष राकेश यादव ने हस्ताक्षर किए।
-------------------
अध्यक्ष के बगैर हुआ समझौता
इस बार बोनस समझौते पर यूनियन अध्यक्ष का हस्ताक्षर नहीं हुआ। जून माह में हुए चुनाव के बाद यहां की यूनियन के अध्यक्ष अरविंद पांडेय चुने गए हैं। उनकी गठित यूनियन को श्रम विभाग से मान्यता भी मिल चुकी है लेकिन प्रबंधन ने अभी तक अरविंद पांडेय को अध्यक्ष स्वीकार नहीं किया है। विवाद के चलते कर्मचारी यूनियन ने अपने स्तर से प्रबंधन से वार्ता कर बोनस समझौता किया।