Move to Jagran APP

Covid-19 टाटा मोटर्स ने शुरू किया टीएमएल आरोग्या एप, शामिल होंगे सभी डिवीजन के अधिकारी-कर्मचारी Jamshedpur News

तबियत कैसी है परिवार वाले कैसे हैं शहर से बाहर तो नहीं गया। इन सभी सवालों के जवाब एप के जरिए सभी कर्मचारियों को अपने डिवीजन प्रमुख को देने हैं।

By Vikas SrivastavaEdited By: Published: Mon, 06 Apr 2020 10:37 PM (IST)Updated: Mon, 06 Apr 2020 10:37 PM (IST)
Covid-19 टाटा मोटर्स ने शुरू किया टीएमएल आरोग्या एप, शामिल होंगे सभी डिवीजन के अधिकारी-कर्मचारी Jamshedpur News
Covid-19 टाटा मोटर्स ने शुरू किया टीएमएल आरोग्या एप, शामिल होंगे सभी डिवीजन के अधिकारी-कर्मचारी Jamshedpur News

जमशेदपुर (जागरण संवाददाता)। कोविड-19 को लेकर टाटा मोटर्स ने टीएमएल आरोग्या एप की शुरुआत की है। इसके लिए टेलीग्राम एप में जाकर कंपनी के कर्मचारियों को टीएमएल आरोग्या लिखना है जिसमें उन्हें अपना टिकट नंबर लिखकर शामिल होना है।

loksabha election banner

कंपनी के हरेक डिवीजन में इस एप में कर्मचारियों को शामिल करने की प्रक्रिया शुरू है। कंपनी के डिवीजन प्रमुख, ईआर हेड,यूनियन नेता, कंपनी के अन्य अधिकारियों के साथ कर्मचारियों को इसमें शामिल करना है। एप में कर्मचारियों से पूछे सवालों का जवाब प्रतिदिन देना है।

कर्मचारी की तबियत कैसी है, उसके परिवार वाले कैसे हैं, कर्मचारी कहीं शहर से बाहर तो नहीं गया है। इन सभी सवालों का जवाब एप के जरिए सभी कर्मचारियों को अपने डिवीजन प्रमुख को देना है। बीमार की स्थिति में इसकी सूचना एप में देना है। अवकाश के बाद ड्यूटी पर आने वाले कर्मचारियों को एप के जरिए कंपनी अनुपस्थिति होने का कारण देना अनिवार्य बताया गया है।

आवश्यक सेवाओं में लगे हैं सैकड़ों कर्मी

टाटा मोटर्स में आज भी आवश्यक कार्यों को निपटाने के लिए कंपनी में सैकड़ों कर्मी कार्यरत हैं। इन्हें जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र से पास निर्गत किया गया है ताकि लॉकडाउन में भी ये कर्मचारी अपने कार्यों को निपटाते रहे। कंपनी के सुरक्षा विभाग, पानी, बिजली, सफाई कर्मी आदि आवश्यक सेवाओं में लगे हुए हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.