विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

टाटा मोटर्स में अधिकारियों का अप्रेजल शुरू, मिलेगी 25% तक वेतन वृद्धि और पदोन्नति

Published: Fri, 03 Apr 2026 07:33 PM (IST)

टाटा मोटर्स जमशेदपुर प्लांट में लगभग 600 अधिकारियों का अप्रेजल शुरू हो गया है। सभी अधिकारी अपने केआरए (KRA) परिणामों ...और पढ़ें

टाटा मोटर्स के जमशेदपुर प्लांट में लगभग 600 अधिकारी हैं कार्यरत। (फोटो: जागरण)

टाटा मोटर्स के जमशेदपुर प्लांट में लगभग 600 अधिकारी हैं कार्यरत। (फोटो: जागरण)

HighLights

  1. जमशेदपुर प्लांट में अधिकारियों का अप्रेजल शुरू हुआ।

  2. केआरए परिणामों पर 25% तक वेतन वृद्धि मिलेगी।

  3. उत्कृष्ट प्रदर्शन पर पदोन्नति और प्रशिक्षण का अवसर।

जागरण संवाददाता, जमशेदपुर। टाटा मोटर्स में कार्यरत अधिकारियों का अप्रेजल शुरू हो गया है। संभावना जताई जा रही है कि सभी अधिकारियों ने जो की रिजल्ट एरिया (केआरए) भरा था उसके परिणाम माह के अंत तक आएंगे।

टाटा मोटर्स के जमशेदपुर प्लांट में एक्जीक्यूटिव से लेकर असिस्टेंट मैनेजर और डिप्टी जनरल मैनेजर, सीनियर मैनेजर, मैनेजर सहित डिप्टी जनरल मैनेजर, जनरल मैनेजर व सीनियर जनरल मैनेजर स्तर के अधिकारी कार्यरत हैं।

इन सभी अधिकारियों को वरीय अधिकारियों द्वारा पूरे वर्ष के लिए एक लक्ष्य दिया जाता है। वर्षांत तक वे इस लक्ष्य को कितना पूरा किया, इसे बताने के लिए सभी अधिकारियों को केआरए भरना पड़ता है जिसकी समीक्षा उनके वरीय अधिकारी करते हैं।

वर्तमान में सभी अधिकारियों ने अपना केआरए भर दिया है और इनके द्वारा दिए गए विवरणों की समीक्षा उनके संबधित अधिकारी कर रहे हैं। उनके एप्रूवल के बाद इसे सेंट्रल हयूमन रिसोर्स विभाग को भेजा जाएगा।

यदि सबकुछ सहीं रहा तो अधिकारियों को व्यक्तिगत रूप से उनका रिजल्ट भेज दिया जाएगा। कंपनी में लगभग 600 से अधिक अधिकारी कार्यरत हैं।

रिजल्ट पर मिलता है इंक्रीमेंट का लाभ

संबधित अधिकारियों को मिले रिजल्ट के आधार पर ही परफार्मेंस लिंक्ड इंसेटिव मिलती है जो उनके बेसिक वेतन में जुड़ता है। इसके अलावा उन्हें परफार्मेंस लिंक्ड वेरिएवल पे के रूप में एकमुश्त राशि मिलती है।

उच्च केआरए रेटिंग पाने वाले अधिकारियों को उनके वार्षिक वेतन का 10 से 25 प्रतिशत तक लाभ मिलता है। इसके अलावा लगातार दो-तीन वर्षों तक उत्कृष्ट केआरए प्रदर्शन करने वाले अधिकारियों को पदोन्नति दी जाती है।

वहीं, नियमित रूप से बेहतर प्रदर्शन करने वाले अधिकारियों को फास्ट ट्रैक प्रोग्राम के तहत भविष्य के लीडर के रूप में तैयार करती है। साथ ही प्लांट स्तर पर स्टार फरफार्मेंस व चेयरमैन अवार्ड जैसे सम्मान दिए जाते हैं।

वहीं, अच्छे प्रदर्शन करने वाले अधिकारियों को टाटा ग्रुप के प्रतिष्ठित लीडरशिप प्रोग्राम्स के तहत अंतरराष्ट्रीय ट्रेनिंग के लिए भी भेजा जाता है।

यह भी पढ़ें- टाटा मोटर्स के समझौते से टाटा स्टील यूनियन पर वेतन समझौता जल्द कराने का दबाव, 1 जनवरी 2025 से लंबित

यह भी पढ़ें- टाटा स्टील ने लुधियाना में शुरू किया भारत का पहला 'Green Steel' प्लांट, ₹3200 करोड़ का निवेश; कबाड़ से बनेगा असली लोहा!