विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

टाटा मोटर्स कर्मचारियों को मिली बड़ी सौगात, ग्रेड रिवीजन समझौते के बाद सैलरी में हुई बढ़ोतरी

Published: Thu, 19 Mar 2026 06:34 PM (IST)

टाटा मोटर्स और वर्कर्स यूनियन के बीच ग्रेड रिवीजन समझौता हुआ है। इसके तहत 7,321 कर्मचारियों के मासिक वेतन में ...और पढ़ें

टाटा मोटर्स। (सांकेतिक फोटो)

टाटा मोटर्स। (सांकेतिक फोटो)

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

जागरण संवाददाता, जमशेदपुर। टाटा मोटर्स में कर्मचारियों का ग्रेड रिवीजन समझौता संपन्न हो गया है। जबकि कंपनी में कार्यरत 7,321 कर्मचारियों का वेतन समझौता एक अप्रैल 2026 से लंबित हो रहा है।

टाटा मोटर्स व टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन के बीच गुरुवार को समझौता संपन्न हुआ। कंपनी में कार्यरत कर्मचारियों के कुल वेतन में 19,750 रुपये की मासिक बढ़ोतरी होगी। जो कंपनी का कुल कास्ट टू कंपनी (सीटीसी) होगा।

इसमें कर्मचारियों के बेसिक, भत्ते सहित अन्य मद में बढ़ोतरी होगी। इसके अलावा कंपनी का यह समझौता चार साल के लिए होगा। कंपनी के साथ हुए इस समझौते में टाटा मोटर्स के प्लांट अनुराग छारिया सहित कंपनी के एचआर व आईआर के अधिकारियों ने जबकि यूनियन की ओर से अध्यक्ष शशि भूषण प्रसाद, महामंत्री आरके सिंह सहित कई पदाधिकारियों ने हस्ताक्षर किए।

कर्मचारियों को नया वेतन समझौता एक अप्रैल 2026 से प्रभावी होगा। मालूम हो कि इससे पहले टाटा मोटर्स में पिछला वेतन समझौता वर्ष 2022 में हुआ था, तब कर्मचारियों के मासिक वेतन में 17 हजार रुपये की बढ़ोतरी हुई थी।

कर्मचारियों ने निकाला विजय जुलूस

वेतन समझौता करने के बाद टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन के पदाधिकारी जब हस्ताक्षर कर निकले तो कंपनी गेट के बाहर उनका जोरदार स्वागत हुआ।

Tata Motors Grade Revision

कर्मचारियों का हुआ स्वागत।

कर्मचरियों व आरके सिंह फैंस क्लब के सदस्यों ने बड़े माला के साथ उनका स्वागत किया। साथ ही सिंग बाजा से लेकर पटाखों व अबीर-गुलाल खेलकर जश्न मनाया।

कमेटी मेंबरों को दी गई जानकारी

वेतन समझौता करने के बाद जब यूनियन पदाधिकारी टेल्को इम्प्लाइमेंट ब्यूरो ऑफिस के बगल में स्थित कार्यालय पहुंचे तो यहां भी उनका भव्य स्वागत किया गया। इसके बाद अध्यक्ष व महामंत्री ने कर्मचारियों व कमेटी मेंबरों को विस्तार से ग्रेड रिवीजन समझौते की जानकारी दी।

Tata Motors Grade Revision

अबीर गुलाल खेल मनाया जश्न।

महामंत्री आरके सिंह ने कहा कि हमने जो वादा किया था उसे पूरा किया। हमारा लक्ष्य था कि वेतन समझौता लंबित होने से पहले कर्मचरियों का नया समझौता संपन्न हो जाए और इसमें हम सफल रहे हैं।

इस समझौते से कर्मचारियों के वेतन में 19 हजार रुपये से अधिक की बढ़ोतरी हुई है। इस मौके पर यूनियन सलाहकार प्रवीण सिंह, कार्यकारी अध्यक्ष अजय भगत, अनिल शर्मा, उपाध्यक्ष प्रकाश विश्वकर्मा सहित कई पदाधिकारी व कमेटी मेंबर उपस्थित थे।

यह भी पढ़ें- टाटा स्टील ग्रेच्युटी पर टैक्स नियम: कर्मचारियों को 20 लाख तक छूट, इससे अधिक पर देना होगा कर