Move to Jagran APP

टाटा समूह के चेयरमैन चंद्रशेखरन को माइकल जॉन लेक्‍चर अवार्ड, टीडब्‍ल्‍यूयू के शताब्‍दी समारोह में हुए शामिल

टाटा वर्कर्स यूनियन के शताब्‍दी समारोह में टाटा समूह के चेयरमैन चंद्रशेखरन को माइकल जॉन लेक्‍चर अवार्ड से नवाजा गया। कार्यक्रम में श‍िरकत करने के बाद वे मुंबई लौट गए।

By Rakesh RanjanEdited By: Published: Thu, 31 Oct 2019 12:54 PM (IST)Updated: Thu, 31 Oct 2019 03:12 PM (IST)
टाटा समूह के चेयरमैन चंद्रशेखरन को माइकल जॉन लेक्‍चर अवार्ड, टीडब्‍ल्‍यूयू के शताब्‍दी समारोह में हुए शामिल
टाटा समूह के चेयरमैन चंद्रशेखरन को माइकल जॉन लेक्‍चर अवार्ड, टीडब्‍ल्‍यूयू के शताब्‍दी समारोह में हुए शामिल

जमशेदपुर, जेएनएन। टाटा संस के चेयरमैन नटराजन चंद्रशेखरन गुरुवार को टाटा वर्कर्स यूनियन के शताब्दी समारोह के अवसर पर आयोजित समारोह में शामिल हुए। यूनियन की ओर से उन्हें इस वर्ष का माइकल जॉन लेक्चर गोल्ड अवार्ड से सम्मानित किया गया। करीब पौने दो घंटा कार्यक्रम में रहने के बाद साढे बारह बजे वे मुंबई के ल‍िए रवाना हो गए।

prime article banner

चंद्रशेखरन बुधवार शाम विशेष व‍िमान से जमशेदपुर पहुंचे थे। समारोह में उन्‍होंने श्रमधन का विकास-सफलता की चाभी विषय पर अपना व्याख्यान दिया। व्‍याख्‍यान के क्रम में उन्‍होंने यूनियन और प्रबंधन के रिश्‍ते को और मजबूत करने की सलाह दी। कहा कि दोनों पहियों के बगैर कंपनी और कामगारों की बेहतरी हो ही नहीं सकती। कहा कि जमशेदपुर से ही टाटा समूह का वजूद है। ऐसे में यहां निवेश जारी रहेगा। टाटा वर्कर्स यूनियन वर्ष 1985 से विभिन्न क्षेत्रों में काम करने वालों को सम्मानित करती आ रही है। माइकल जॉन लेक्चर अवार्ड के इतिहास में यह चौथी बार है जब टाटा समूह के चेयरमैन को यह अवार्ड दिया गया।  

इन्‍हें म‍िल चुका है अवार्ड
  • जेआरडी टाटा (पूर्व चेयरमैन, टाटा स्टील)
  • जी. रामानुजम (अध्यक्ष, इंटक)
  •   एलके झा (अर्थशास्त्री)
  • डॉ. पीपी नारायणन (अध्यक्ष, आइसीएफटीयू) 
  • एसके जैन (पूर्व उपमहानिदेशक, आइएलओ)
  •   सीएस धर्माधिकारी (पूर्व न्यायाधीश, बंबई हाईकोर्ट) 
  • डॉ. वी. कृष्णामूर्ति (पूर्व चेयरमैन, सेल)
  •   रूसी मोदी (पूर्व चेयरमैन, टाटा स्टील) 
  • आर. वेंकटरमण (पूर्व राष्ट्रपति)
  •   वीजी गोपाल (पूर्व अध्यक्ष, टाटा वर्कर्स यूनियन, मरणोपरांत)
  •   रतन टाटा (पूर्व चेयरमैन, टाटा स्टील) 
  • गोपेश्वर (महामंत्री, इंटक) 
  • पीए संगमा (अध्यक्ष, लोकसभा) 
  • डॉ. जेजे ईरानी (प्रबंध निदेशक, टाटा स्टील)
  •   आरपी बिलिमोरिया (चेयरमैन, बिलिमोरिया कंसल्टेंट्स) 
  • फादर ईएच मैक्ग्राथ (निदेशक, ह्यूमन लाइफ सेंटर, बालासोर)
  • डॉ. कर्ण सिंह (पूर्व सांसद) 
  • प्रो. एपीजे अब्दुल कलाम (पूर्व राष्ट्रपति)
  •   बी. मुथुरामन (प्रबंध निदेशक, टाटा स्टील)
  • जी संजीवा रेड्डी, अध्‍यक्ष इंटक 

सुरक्षा रही चाक -चौबंद

समारोह में जाते एन चंद्रशेखरन। 

समारोह के दौरान टाटा वर्कर्स यूनियन कार्यालय के मार्ग में सुरक्षा चाक-चौंबंद रही। इस मार्ग पर बेरिकेडिंग कर वाहनों की आवाजाही  रोक दी गई। समारोह स्‍थल पर सुरक्षा जांच के बाद ही आम ओ खास को इंट्री दी गई।  हालांकि, मीडिया को कार्यक्रम से पूरी तरह दूर रखा गया। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.
OK