विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Tata EV Charging Network: देश के 200 शहरों और 180 हाईवे पर 40 MW क्षमता का इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार, जानिए खासियत

Published: Mon, 26 Oct 2026 07:00 AM (IST)

टाटा मोटर्स ने भारत में 1,000 से अधिक 'टाटा ईवी मेगा चार्जिंग प्वाइंट' स्थापित कर एक बड़ा मील का पत्थर ...और पढ़ें

यह नेटवर्क 200 शहरों और 180 राष्ट्रीय राजमार्गों को जोड़ता है, जिसमें 40 मेगावाट की कुल क्षमता है, जिससे लंबी दूरी की यात्रा अब चिंतामुक्त हो गई है।

यह नेटवर्क 200 शहरों और 180 राष्ट्रीय राजमार्गों को जोड़ता है, जिसमें 40 मेगावाट की कुल क्षमता है, जिससे लंबी दूरी की यात्रा अब चिंतामुक्त हो गई है।

HighLights

  1. टाटा मोटर्स ने 1000 से अधिक ईवी चार्जिंग पॉइंट स्थापित किए।

  2. 200 शहरों और 180 राष्ट्रीय राजमार्गों को जोड़ता है यह नेटवर्क।

  3. 40 मेगावाट क्षमता के साथ लंबी ईवी यात्रा हुई आसान।

जागरण संवाददाता, जमशेदपुर । जमशेदपुर से कोलकाता के बीच इलेक्ट्रिक वाहनों (EV) से यात्रा करने वाले लोगों के लिए अब सफर पूरी तरह से चिंतामुक्त और आसान हो गया है। 
 
देश की दिग्गज वाहन निर्माता कंपनी टाटा मोटर्स ने भारत भर में 1,000 से अधिक 'टाटा ईवी मेगा चार्जिंग प्वाइंट' शुरू करके एक बड़ा मील का पत्थर हासिल कर लिया है। 
 
इस नेटवर्क का पूर्वी छोर झारखंड में कोलकाता-जमशेदपुर मार्ग पर स्थित मुराकाटी तक पहुंच गया है। इसके साथ ही गुजरात के द्वारका से लेकर झारखंड-पश्चिम बंगाल सीमा तक फैला 1,800 किलोमीटर लंबा पूर्व-पश्चिम कॉरिडोर फास्ट चार्जिंग सुविधा से लैस हो गया है।
 

भारत का सबसे बड़ा OEM ईवी नेटवर्क 

कंपनी के अनुसार, यह भारत में किसी भी मूल उपकरण निर्माता (OEM) द्वारा संचालित सबसे बड़ा ईवी चार्जिंग नेटवर्क बन गया है। 
 
देश के 200 शहरों और 180 प्रमुख राष्ट्रीय राजमार्गों को आपस में जोड़ते हुए इसकी कुल स्थापित क्षमता 40 मेगावाट (MW) तक पहुंच चुकी है। 
 
इस नेटवर्क के जरिए अब तक 3.2 करोड़ 'इलेक्ट्रिक किलोमीटर' से अधिक का सफर तय किया जा चुका है। कोलकाता-जमशेदपुर मार्ग पर फास्ट चार्जिंग की उपलब्धता से इस्पात नगरी जमशेदपुर के ईवी मालिकों के लिए अंतरराज्यीय यात्रा बेहद आसान हो जाएगी।
 

उत्तर से दक्षिण और पूर्व से पश्चिम तक मजबूत कनेक्टिविटी 

टाटा मोटर्स का यह चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर उत्तर में पंजाब के अमृतसर से लेकर दक्षिण में तमिलनाडु के तूतीकोरिन (कन्याकुमारी से 85 किमी दूर) तक लगभग 2,570 किलोमीटर के विशाल दायरे में फैला हुआ है। 
 
राज्यों के प्रदर्शन की बात करें तो महाराष्ट्र 52 चार्जिंग स्टेशनों के साथ देश में पहले स्थान पर है, जबकि कर्नाटक 44 स्टेशनों के साथ दूसरे और तमिलनाडु 32 स्टेशनों के साथ तीसरे स्थान पर है।
 

लॉन्ग ड्राइव और फैमिली रोड ट्रिप होंगे आसान 

टाटा की नेक्सॉन, पंच, टियागो और कर्व के साथ-साथ हैरियर व सिएरा ईवी जैसे मॉडलों के लिए यह चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर संजीवनी का काम करेगा। 
 
अब तक शहरों और घरों के आसपास सीमित रहने वाले ईवी चालक अब बैटरी डिस्चार्ज होने की चिंता छोड़ लंबे वीकेंड, पारिवारिक रोड ट्रिप और अंतरराज्यीय सफर पर बेझिझक निकल सकेंगे।